रात में कितनी बार पेशाब आना होता है नॉर्मल? डॉक्टर बताते हैं कब है खतरे की घंटी

Urine Problem: अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उनको रात में बार-बार पेशाब आता है. इस कारण नींद भी खराब हो जाती है और पूरा दिन सुस्ती भरा हो जाता है. आइए जानते हैं बार-बार पेशाब आने की क्या वजह हो सकती है?

Urine Problem

क्या आपको भी रात में बार-बार होता है पेशाब?

How Many Times Is It Normal To Urinate At Night: रात की गहरी नींद में बार-बार पेशाब के लिए उठना कई लोगों की आम परेशानी बन चुका है. शुरुआत में लोग इसे ज्यादा पानी पीने या उम्र बढ़ने का असर मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह समस्या रोज होने लगे, तो इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. डॉक्टरों के अनुसार, रात में बार-बार पेशाब आना सिर्फ ब्लैडर की कमजोरी नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल और खानपान से जुड़ी एक अहम चेतावनी भी हो सकती है, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में अच्छे से बात करेंगे.

विज्ञापन

रात में कितनी बार पेशाब आना माना जाता है नॉर्मल

रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति रात में एक बार पेशाब के लिए उठता है, तो इसे नॉर्मल माना जा सकता है. लेकिन अगर हर रात दो या उससे ज्यादा बार नींद टूटे और पेशाब आए, तो यह सेहत के लिए सही नहीं है. इससे नींद पूरी नहीं हो पाती, दिनभर थकान रहती है और लंबे समय में डायबिटीज (Diabetes), हाई ब्लड प्रेशर
(High Blood Pressure) और वजन बढ़ने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

विज्ञापन

रात में बार-बार पेशाब आने के पीछे क्या है वजह

विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक, इस समस्या की एक बड़ी वजह शरीर में बनने वाला एंटी-डाययूरेटिक हार्मोन (Antidiuretic Hormone) (ADH) है. यह हार्मोन रात के समय पेशाब की मात्रा को नियंत्रित करता है. ऐसे में जब यह सही से काम नहीं करता, तो रात में ज्यादा यूरिन बनने लगता है. इसके पीछे ब्लड शुगर बढ़ना, शरीर में ज्यादा नमक और कम पोटैशियम (Potassium) का होना और गलत खानपान जैसी वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं.

पैरों में सूजन एक बड़ी दिक्कत

विज्ञापन

अगर आपके पैरों में या टखनों में सूजन बनी रहती है और दबाने पर गड्ढा पड़ जाता है, तो यह भी एक इस समस्या का अहम संकेत हो सकता है. दरअसल, दिनभर पैरों में जमा हुआ यह पानी जब आप रात में लेटते हैं, तो खून में वापस मिल जाता है. इसके बाद किडनी उसे फिल्टर करके पेशाब के जरिए बाहर निकालती है, जिससे रात में बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है. अगर आपको भी ऐसे समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से इसकी सलाह लें.

इन आदतों से बचना बहुत जरूरी

विज्ञापन

रात में बार-बार पेशाब आने पर क्या न करें:

  • सोने से ठीक पहले ज्यादा पानी न पिएं.
  • शाम के बाद चाय, कॉफी और शराब से दूरी रखें.
  • रात में मीठा, नमकीन या भारी स्नैक्स न खाएं.
  • डिनर में बहुत ज्यादा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट न लें और हल्का खाना खाएं.
  • देर रात तक जागने की आदत न डालें.

सही लाइफस्टाइल से मिलेगी राहत

विज्ञापन

इस परेशानी से बचने के लिए सोने से करीब 3 घंटे पहले पानी कम पिएं और दिन में पोटैशियम से भरपूर चीजें जैसे- केला, हरी सब्जियां आदि को अपनी डायट में शामिल करें. साथ ही, मैग्नीशियम और विटामिन B1 (Vitamin B1) की कमी भी इस समस्या को बढ़ा सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें. विशेषज्ञों का कहना है कि सही खानपान, समय पर पानी पीना और संतुलित लाइफस्टाइल अपनाकर ही इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. अगर दिक्कत ज्यादा हो, तो डॉक्टर से जांच कराना भी जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ