हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नवरात्रि के व्रत में साबूदाना ज्यादा खा लिया तो हो जाएगी यह दिक्कत, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कभी ना करें ये गलतियां

Navartri Fast: व्रत के खाने में साबूदाना को जरूर शामिल किया जाता है. लेकिन, साबूदाना ज्यादा खा लेने पर सेहत को नुकसान भी हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए नवरात्रि के व्रत में साबूदाना खाने को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट का क्या कहना है.

विज्ञापन
Sabudana In Fast: नवरात्रि के व्रत में बहुत ज्यादा साबूदाना खाने पर क्या होता है? Image Credit - Unsplash

Navratri Diet: नवरात्रि के दिनों में बहुत से लोग माता रानी के लिए व्रत रखते हैं. कई लोग 1 या 2 दिन का व्रत रखते हैं तो कुछ पूरे नौ दिन व्रत करते हैं. लेकिन, व्रत के खानपान में बहुत अलग-अलग तरह की चीजें नहीं खाई जाती हैं बल्कि कुछ प्रकार के ही पकवान बार-बार बनाए जाते हैं, जैसे आलू की चाट, आलू की सब्जी, साबुदाना की खिचड़ी (Sabudana Khichdi) या फिर कुट्टू के आटे की रोटियां. साबूदाना (Sabudana) की बात करें तो यह सफेद मोतियों सी नजर आने वाली चीज व्रत के खानपान में खूब शामिल की जाती है. साबूदाना कार्बोहाइड्रेट्स और स्टार्च से भरपूर होते हैं और इन्हें पचाना आसान होता है. लेकिन, साबूदाना ज्यादा खाने को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने चेताया है. न्यूट्रिशनिस्ट बता रही हैं कि साबूदाना को नवरात्रि के व्रत में बहुत ज्यादा खा लिया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है.

नवरात्रि व्रत में साबूदाना के साइड इफेक्ट्स | Side Effects Of Eating Sabudana In Navratri Fast

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने मेंशन किया है कि नवरात्रि के व्रत में की गई कुछ गलितयां किस तरह आपकी सेहत को बिगाड़ सकती हैं. इन्हीं गलतियों में न्यूट्रिशनिस्ट ने साबुदाना ज्यादा खाने के बारे में बताया है. साबूदाना में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है जिस चलते इसे खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि जरूरत से ज्यादा साबूदाना खाने से बचना चाहिए नहीं तो इससे ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) हो सकता है.

यह भी पढ़ें – आटे में घुन ना लग जाए इसलिए डिब्बे में डाल दें यह पत्ता, कीड़े रहेंगे दूर

विज्ञापन

आलू से भी हो सकता है ब्लड शुगर स्पाइक

नवरात्रि के व्रत में आलू को खूब खाया जाता है. सुबह आलू की टिक्की खाई जाती है, दोपहर में आलू के चिप्स और रात में आलू की सब्जी या फिर आलू वाली पूड़ियां. लेकिन, इतना ज्यादा आलू खाने पर ब्लड शुगर स्पाइक होने में देर नहीं लगती है. इससे एनर्जी क्रैश हो सकती है और ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

विज्ञापन

प्रोटीन ना खाने की गलती

ज्यादातर लोग नवरात्रि के व्रत के दौरान कार्ब्स और फैट्स तो ले लेते हैं लेकिन प्रोटीन लेना भूल जाते हैं. प्रोटीन का सेवन ना किया जाए तो शरीर जल्दी थक जाता है और आपकी एनर्जी हमेशा खत्म महसूस होती है. ऐसे में प्रोटीन का सेवन करना जरूरी है. इसके लिए दही, दूध और सूखे मेवों का सेवन करें.

विज्ञापन

व्रत के चिप्स और नमकीन ज्यादा खाना

नवरात्रि व्रत (Navratri Vrat) के दौरान व्रत वाले चिप्स और नमकीन बाजार में खूब बिकते हैं. लेकिन, ये पैकेट वाली व्रत की चीजें तली हुई होती हैं और इनमें खराब क्वालिटी के तेल होते हैं.

विज्ञापन

रोजाना एक ही चीज खाना भी है गलती

नवरात्रि के व्रत में खाने के ऑप्शंस कम जरूर होते हैं लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप एक ही चीज को रोज-रोज खाते रहें. वही कुट्टू के आटे का चीला या समक चावल के पुलाओ को खाने पर शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और भूख बढ़ना शुरू हो जाती है सो अलग.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें – इस मूड में नहीं खाया खाना तो पचाना हो जाएगा मुश्किल, Acharya Manish Ji ने किया एक्सप्लेन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola