आटे में घुन ना लग जाए इसलिए डिब्बे में डाल दें यह पत्ता, कीड़े रहेंगे दूर

Insects In Flour: आटे के डिब्बे को सही तरह से ना रखा जाए तो इसमें कीड़े लग जाते हैं. ऐसे में आटे में कीड़े लग जाएं तो इस एक पत्ते के इस्तेमाल से आटा एकदम साफ रह सकता है.

Insects In flour

Ghun Ke Gharelu Upay: इस तरह हटेंगे आटे के कीड़े. Image Credit- Freepik

Kitchen Hacks: रसोई में अक्सर ही मसालों, दाल, चावल और आटे के डिब्बे में कीड़े (Insects) लग जाते हैं. कभी मौसम खराब होने की वजह से तो कभी साफ-सफाई ना रखने या आटे का डिब्बा ठीक तरह से बंद ना करने पर उसमें कीड़े या कहें घुन लग जाती है. गलती से यह घुन आटा छानते समय ना निकाली जाए और रोटी में दिखे तो घिन्न आने लगती है और खाना खाने की इच्छा खत्म होती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए ऐसा कौनसा पत्ता है जिसे आटे के डिब्बे में रखा जाए तो आटे में घुन (Ghun) या कीड़े नहीं लगते हैं. इस हैक को आजमाना आसान भी है और बेहद असरदार भी होता है.

विज्ञापन

आटे से घुन कैसे हटाएं | How To Remove Insects From Atta

आटे में घुन ना लगे इसके लिए आटे के डिब्बे में तेजपत्ता (Bay Leaf) डालकर रख दें. एक तेजपत्ता भी अपना कमाल दिखा देगा. तेजपत्ता एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और कीड़े-मकौड़ों को दूर रखता है. आटे के अलावा, मसालों के डिब्बे में या चावल के डिब्बे में भी तेजपत्ता रखा जा सकता है.

विज्ञापन

नमक भी दिखाता है असर

विज्ञापन

आटे से कीड़े दूर रखने के लिए उसमें नमक मिलाकर रखा जाता है. आमतौर पर आटा गूंथते समय उसमें नमक डालते ही हैं जिससे रोटियां स्वादिष्ट बनें. ऐसे में आटे के डिब्बे में थोड़ा सा नमक मिलाकर रख दिया जाए तो इससे कीड़े दूर रहने लगते हैं.

आटे को करें फ्रीज

विज्ञापन

अगर आटे में बड़े कीड़े नजर आने लगे हैं तो इसका मतलब है कि आटे में कीड़ों ने अंडे भी दे दिए हैं. इन कीड़ों को छानकर आटे को फ्रिज में रख दें. जब आटा एकदम ठंडा हो जाएगा तो इसमें मौजूद इक्के-दुक्के कीड़े और उनके अंडे भी मर जाएंगे. इस आटे को एकबार फिर साफ करके रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

सूखी लाल मिर्च

विज्ञापन

खढ़ी सूखी लाल मिर्च (Red Chilly) को आटे के डिब्बे में डालकर रखने से कीड़े नहीं लगते हैं. सूखी लाल मिर्च आटे का स्वाद भी नहीं बदलती है और इससे आटा साफ रहता है सो अलग.

एयर टाइट कंटेनर चुनें

विज्ञापन

अक्सर ही लोग आटा रखने के लिए स्टील का बर्तन रखते हैं लेकिन एयर टाइट ना होने के चलते इस बर्तन में कीड़े लग जाते हैं. इसीलिए आटा रखने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. एयरटाइट कंटेनर में बाहर से कोई कीड़ा आटे में नहीं जा पाता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ