Kitchen Hacks: एलुमिनियम फॉइल का किचन में कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल होता है. यूं तो इसे रोटी या ब्रेड वगैरह पैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इससे सफाई वगैरह भी की जाती है. एलुमिनियम फॉइल ड्रॉअर में बिछाना भी अच्छा हैक साबित होता है. किचन के ड्रॉअर ज्यादातर वुडेन के होते हैं और इनमें गंदगी चिपकती चली जाती है. ये गंदगी जब जिद्दी हो जाती है तो इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में एलुमिनियम फॉइल को ड्रॉअर में बिछाया जा सकता है. यहां जानिए एलुमिनियम फॉइल को ड्रॉअर में बिछाने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर पुराने सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई, रसोई की ही चीजें आएंगी आपके काम
ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने से क्या होता है
सफाई में आसानी – ड्रॉअर में एलुमिनियम फॉइल बिछाने से उसकी सफाई करना आसान हो जाता है. इससे ड्रॉअर को घिसना नहीं पड़ता है और आप सीधा एलुमिनियम फॉइल को बाहर निकाल सकते हैं जिससे सारी गंदगी भी साथ निकल जाती है.
कुछ गिर जाए तो दाग नहीं लगता – अगर ड्रॉअर में कुछ गिर जाए तो चीज एलुमिनियम फॉइल पर ही चिपकी रहती है और ड्रॉअर खराब नहीं होता है.
सस्ता हैक है – ड्राअर पर बिछाने के लिए एलुमिनियम फॉइल एक सस्ता कवर साबित होता है और ड्रॉअर को प्रोटेक्ट करता है.
इसे रिप्लेस करना आसान है – अगर किसी कारण से एलुमिनियम फॉइल डैमेज होता है तो या उसे हटाना हो तो रिप्लेस करना आसान है.
एलुमिनियम फॉइल को रिप्लेस करना आसान है
एलुमिनियम फॉइल को रिप्लेस करने या ड्रॉअर से हटाने का कोई यूनिवर्सल रूल नहीं है. अगर फॉइल पर गंदगी नजर आए, ग्रीस दिखे या खाने और मसाले वगैरह के दाग दिखें तो उसे बदल देना चाहिए. अगर एलुमिनियम फॉइल कहीं से फट जाए या उसके ऊपर-नीचे मॉइस्चर दिखे तो उसे बदलकर नई एलुमिनियम शीट बिछा देनी चाहिए.
किस-किस काम आता है एलुमिनियम फॉइल
- किचन में एलुमिनियम फॉइल को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे ओवन की लाइनिंग की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. एलुमिनियम फॉइल से कुकी कटर बनाया जा सकता है. शीट को फोल्ड करके मोटा किया जा सकता है और फिर उसे अपनी मनपसंद शेप देकर कुकीज को काट लें.
- लिक्विड को एक बर्तन से दूसरे बर्तन में पलटने के लिए या फिर बर्तन से वापस बोतल में डालने के लिए एलुमिनियम फॉइल से फनल बनाई जा सकती है.
- फॉइल को आपस में सिकोड़कर बॉल बना लें. इस बॉल पर चाकू या कैंची को घिसने से उनकी धार तेज हो जाती है.
- बर्तन को घिसकर साफ करने के लिए एलुमिनियम फॉइल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी बॉल बनाकर बर्तन की सफाई की जाए तो गंदगी जल्दी हटती है.
यह भी पढ़ें – बाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें रसोई की यह चीज, बच जाएंगे एयर फ्रेशनर के पैसे
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
5 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
6 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
6 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
8 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
10 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
12 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines