ऐसे बहुत से बच्चे होते हैं जो खाली सफेद दूध पीना नहीं पसंद करते हैं. उनको अपने दूध में चॉकलेट ( Chocolate Milk) जरूर चाहिए होता है. कुछ तो ऐसे बच्चे होते हैं अगर उनको चॉकलेट वाला दूध न मिले तो रोने लग जाते हैं और चॉकलेट वाले दूध की जिद करने लग जाते हैं. लेकिन ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो अपने बच्चे को किसी भी मिलावट वाले पाउडर का दूध नहीं देते हैं. अगर आप भी इन्हीं माता-पिता में से एक हैं और बच्चे को सभी कुछ हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप कैसे घर पर ही आराम से बच्चे के लिए उनका फेवरेट चॉकलेट वाला पाउडर कैसे ( Chocolate Powder) बना सकते हैं, जिससे वह अच्छे से बिना नखरे किए दूध का सेवन कर लें.
चॉकलेट पाउडर बनाने की विधि
एक्सपर्ट के अनुसार घर पर ही टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट वाला पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मखाना, ओट्स, काजू, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज को अच्छे से रोस्ट कर लें कुछ देर के लिए. जैसे ही ये रोस्ट हो जाएं, इनको आप दूसरी प्लेट में निकाल लें. जब ये ठंडा हो जाएं तो आप इनको मिक्सी में पाउडर की तरह पीस लें.
महीन पीसने के बाद आप इसमें कोको पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी का पाउडर अच्छे से मिलाकर एक साथ ही छान लें. बस इस तरह से आपका घर पर ही आसानी से होममेड हेल्दी चॉकलेट पाउडर रेडी हो जाएगा, जिसे आप रोजाना अपने बच्चे को दे सकते हैं. इसके साथ ही पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख सकते हैं.