Parenting Tips: बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं? जानिए एक्सपर्ट रवी मलिक के ये घरेलू नुस्खे

Parenting Tips: बच्चे जब छोटे होते हैं तो उनकी काफी देखभाल करने की जरूरत होती है। लेकिन कई बार मच्छर काटने की वजह से बच्चों के दाने निकल आते हैं। समझ नहीं आता कि इन मच्छरों से बच्चों को कैसे बचाएं। अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट रवी मलिक से।

Parenting Tips: बच्चों को मच्छरों से कैसे बचाएं? जानिए एक्सपर्ट रवी मलिक के ये घरेलू नुस्खे
विज्ञापन

Parenting Tips: बरसात का मौसम हो या सर्दी‑गर्मी, मच्छर तो काटते ही हैं। खासकर चिंता तो छोटे बच्चों की होती है। सोते, जागते, खेलते समय कब मच्छर काट जाए, कुछ पता नहीं चलता। जिससे बच्चों को कई बीमारियां हो सकती हैं, जो कि उनकी सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। यही वह कारण है जिस वजह से माता‑पिता अपने बच्चे के लिए चिंतित हो जाते हैं और मार्केट में मिलने वाले मॉस्किटो सोल्यूशन खरीद लेते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज से ही बंद कर दें। आइए जानते हैं एक्सपर्ट रवी मलिक से कि बच्चों को ये मॉस्किटो सोल्यूशन क्यों नहीं लगाना चाहिए।

कैसे करें मच्छरों से बचाव

एक्सपर्ट रवी मलिक के मुताबिक, अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) का मानना है कि अगर बच्चा 2 महीने तक का है, तो जितना हो सके फिजिकल बैरियर (जैसे मच्छरदानी आदि) का प्रयोग करें, न कि किसी केमिकल वाले सोल्यूशन का। आप इन चीजों को फॉलो कर सकते हैं.

Advertisment

बच्चों को पहनाएं फुल कपड़े

एक्सपर्ट का कहना है कि आप अपने बच्चे को जितना हो सके फुल कपड़े पहनाएं, जैसे फुल आस्तीन वाले कपड़े और पैर-हाथ कवर करने वाले कपड़े। जिससे मच्छर उन्हें काट न सकें।

खिडकी को हमेशा रखें ढक कर

हमेशा अपने घर की खिडकियों को ढक कर रखें, जिससे कोई भी मच्छर अंदर न आ सके।

विज्ञापन

दिनभर चलाएं पंखा

एक्सपर्ट के अनुसार, कमरे में जहां बच्चा हो, वहां हमेशा पंखा चलाते रहें। इससे मच्छर बच्चे के पास नहीं आएंगे और उसे मच्छरों से खतरा नहीं होगा।

आस‑पास रखें सफाई

अपने घर और घर के आस‑पास सफाई बनाए रखें। मच्छर ज्यादातर गंदे पानी में पनपते हैं, इसलिए पानी जमा न होने दें। इससे मच्छर नहीं आएंगे और बच्चों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

विज्ञापन

घर में मच्छर भगाने वाले लगाएं पौधे

आप चाहें तो घर में मच्छरों से बचाव के लिए कुछ खास पौधे लगा सकते हैं जैसे मैरीगोल्ड, तुलसी, लेमन ग्रास आदि। ये पौधे न केवल घर को सुंदर बनाएंगे, बल्कि मच्छरों से भी बचाएंगे।

धुएं वाली चीजों से बचें

कोशिश करें कि बच्चों के आसपास कोई भी धुएं वाली चीज (जैसे धूपबत्ती आदि) का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे बच्चों के फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ