Sleep for Healthy Life: खराब लाइफस्टाइल और नींद की कमी के कारण अक्सर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि नींद इंसान की एक ऐसी जरूरत है, जिसकी कमी से ही व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी समस्या, दिमाग से जुड़ी समस्या, तनाव, ब्लड प्रेशर आदि कई खतरनाक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, सही नींद से शरीर की मरम्मत की जा सकती है और दिमाग को दोबारा एक्टिव किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से क्या होगा? रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
हेल्दी लाइफ की चाबी है पूरी नींद
नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जो हमारे इम्यूनिटी को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नींद से शरीर को सुरक्षात्मक साइटोकाइन एंटीबॉडी और टी कोशिकाएं उत्पन्न करने में मदद मिलती है, जो कई तरह के संक्रमण और सूजन से बचाव करता है. हालांकि, अगर नींद की कमी किसी इंसान में होने लगे, तो उसका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है. इसके अलावा अच्छी नींद शरीर को रिपेयर करने में मदद करता है, और शरीर की सूजन को भी कम करता है. इसलिए अक्सर डॉक्टर अपने मरीजों से नींद को लेकर सवाल पूछते हैं, ताकि बीमारी को जल्दी ठीक की जा सकें.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जो शख्स सही नींद लेता है, उसकी हेल्थ बनी रहती है और वह दिनभर एनर्जी से भरपूर और एक्टिव रहता है. इसलिए आपको चाहिए कि आप अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए अच्छी नींद लें, क्योंकि कई बीमारियों की वजह आपकी नींद की कमी ही होती है.
खतरनाक बीमारियों का रहता है डर
- एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लोगों के बीच नींद की कमी की समस्या में बहुत इजाफा देखने को मिला है. नींद ठीक से न आने की समस्या को इनसोम्निया कहा जाता है, जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है.
- इनसोम्निया के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है और किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है.
- इतना ही नहीं, थकान और शरीर में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. हालांकि लिस्ट अभी यहीं खत्म नहीं हुई हैं, नींद की कमी के कारण लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटोपा और दिल से जुड़ी बीमारियां का भी खतरा बना रहता है.
- इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बहुत लंबे समय तक दवाओं का सहारा लेना पड़ता है और कई बार दवा लेने के बावजूद भी यह समस्या ठीक नहीं होती हैं.
किस उम्र में कितनी नींद जरूरी?
अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि, किस उम्र में कम से कम कितनी नींद लेना जरूरी होता है, ताकि सेहत बनी रहे. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि,
- अगर कोई छोटा बच्चा है, जिसकी उम्र 0-3 साल है, तो उसके लिए 14-17 घंटे की नींद जरूरी है.
- अगर बच्चा 4-12 साल का है, तो उसके लिए 9-12 घंटे की नींद जरूरी है. बच्चों को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए सही नदीं बहुत जरूरी है.
- वहीं, 13-18 साल के बच्चों के लिए 8-10 घंटे की नींद जरूरी होती है.
- अगर किसी की उम्र 18-64 साल है, तो उसे 7-9 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सकें.
- इनके अलावा अगर किसी व्यक्ति की उम्र 65+ है, तो उनके लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है.
लोगों का कहना होता है कि उनको जल्दी नींद नहीं आती है, ऐसे में आपको चाहिए कि आप सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और रूम की लाइट्स भी बंद कर दें. इसी के साथ अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप रात में भारी खाना न खाएं और रोज जल्दी सोनी की आदत डालें.
यह भी पढ़ें: Valentine Week 2026: दूर रहकर भी महसूस होगा प्यार, इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
12 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
15 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
19 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
20 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
22 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines