बीमारियों की जड़ क्यों बन रही नींद? जानिए किस उम्र में कितने घंटे सोना जरूरी है

आज के वक्त में अच्छी हेल्थ होना किसी वरदान से कम नहीं है, हर घर में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान लोग देखने को मिल जाते हैं, जिसकी एक सबसे बड़ी वजह नींद की कमी है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि किस उम्र में कितनी नींद लेना जरूरी है, ताकि आपकी सेहत बनी रहे.

Sleep Cycle

नींद की कमी से कौन सी बीमारी हो जाती है?

Sleep for Healthy Life: खराब लाइफस्टाइल और नींद की कमी के कारण अक्सर लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि नींद इंसान की एक ऐसी जरूरत है, जिसकी कमी से ही व्यक्ति को हार्ट से जुड़ी समस्या, दिमाग से जुड़ी समस्या, तनाव, ब्लड प्रेशर आदि कई खतरनाक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, सही नींद से शरीर की मरम्मत की जा सकती है और दिमाग को दोबारा एक्टिव किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्दी लाइफ की चाबी है पूरी नींद

नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जो हमारे इम्यूनिटी को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नींद से शरीर को सुरक्षात्मक साइटोकाइन एंटीबॉडी और टी कोशिकाएं उत्पन्न करने में मदद मिलती है, जो कई तरह के संक्रमण और सूजन से बचाव करता है. हालांकि, अगर नींद की कमी किसी इंसान में होने लगे, तो उसका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है. इसके अलावा अच्छी नींद शरीर को रिपेयर करने में मदद करता है, और शरीर की सूजन को भी कम करता है. इसलिए अक्सर डॉक्टर अपने मरीजों से नींद को लेकर सवाल पूछते हैं, ताकि बीमारी को जल्दी ठीक की जा सकें.

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जो शख्स सही नींद लेता है, उसकी हेल्थ बनी रहती है और वह दिनभर एनर्जी से भरपूर और एक्टिव रहता है. इसलिए आपको चाहिए कि आप अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए अच्छी नींद लें, क्योंकि कई बीमारियों की वजह आपकी नींद की कमी ही होती है.

विज्ञापन

खतरनाक बीमारियों का रहता है डर

  • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लोगों के बीच नींद की कमी की समस्या में बहुत इजाफा देखने को मिला है. नींद ठीक से न आने की समस्या को इनसोम्निया कहा जाता है, जो शरीर में कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है.
  • इनसोम्निया के कारण मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है और किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है.
  • इतना ही नहीं, थकान और शरीर में दर्द की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है. हालांकि लिस्ट अभी यहीं खत्म नहीं हुई हैं, नींद की कमी के कारण लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटोपा और दिल से जुड़ी बीमारियां का भी खतरा बना रहता है.
  • इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बहुत लंबे समय तक दवाओं का सहारा लेना पड़ता है और कई बार दवा लेने के बावजूद भी यह समस्या ठीक नहीं होती हैं.

किस उम्र में कितनी नींद जरूरी?

विज्ञापन

अब आते हैं अपने मुख्य सवाल पर कि, किस उम्र में कम से कम कितनी नींद लेना जरूरी होता है, ताकि सेहत बनी रहे. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि,

  • अगर कोई छोटा बच्चा है, जिसकी उम्र 0-3 साल है, तो उसके लिए 14-17 घंटे की नींद जरूरी है.
  • अगर बच्चा 4-12 साल का है, तो उसके लिए 9-12 घंटे की नींद जरूरी है. बच्चों को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए सही नदीं बहुत जरूरी है.
  • वहीं, 13-18 साल के बच्चों के लिए 8-10 घंटे की नींद जरूरी होती है.
  • अगर किसी की उम्र 18-64 साल है, तो उसे 7-9 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए, ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सकें.
  • इनके अलावा अगर किसी व्यक्ति की उम्र 65+ है, तो उनके लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है.

लोगों का कहना होता है कि उनको जल्दी नींद नहीं आती है, ऐसे में आपको चाहिए कि आप सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें और रूम की लाइट्स भी बंद कर दें. इसी के साथ अच्छी नींद के लिए जरूरी है कि आप रात में भारी खाना न खाएं और रोज जल्दी सोनी की आदत डालें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ