हाथों और नाखूनों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए चेहरे की देखभाल करना काफी नहीं है, क्योंकि कई बार हाथों की स्किन रूखी और बेजान होने लगती है, वहीं नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं. बदलते मौसम, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में हाथों और नाखूनों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स को ध्यान में रखते हुए, आइए इस लेख में जानते हैं कि हाथ और नाखून रूखे क्यों हो जाते हैं और उनकी देखभाल के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? त्योहारों पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
हाथ और नाखून रूखे होने का क्या मतलब है?
हाथ और नाखून रूखे होने का मतलब है स्किन में नमी की कमी होना, जिससे हाथ खुरदरे, बेजान और खिंचे हुए महसूस हो सकते हैं. वहीं, नाखूनों में रूखापन आने पर वे कमजोर हो सकते हैं, आसानी से टूट सकते हैं या किनारों से फटने लगते हैं. हाथों को बार-बार साबुन से धोना, बदलते मौसम और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना, इसके आम कारण हो सकते हैं. अगर हाथों की स्किन बार-बार छिलती है, उसमें दरारें पड़ती हैं या नाखूनों के आसपास की स्किन निकलने लगती है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
हाथ और नाखून रूखे होने के लक्षण
- हाथों की स्किन में खिंचाव होना
- स्किन का फटना
- हाथों पर पपड़ी जमना
- नाखूनों का कमजोर होना
- नाखूनों के आसपास की स्किन निकलना
- खुजली और जलन होना
- नाखूनों की चमक कम होना
रूखेपन का कारण हो सकता है बार-बार हाथ धोना
बार-बार साबुन और गर्म पानी से हाथ धोने से स्किन का नेचुरल तेल कम हो सकता है. इससे हाथ रूखे और खुरदरे महसूस होने लगते हैं. इसलिए हाथों को सॉफ्ट बनाने के लिए घर पर मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- आरंडी का तेल
- नारियल का तेल
- देसी घी
- कोकोनट मिल्क
- एलोवेरा जेल
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से हो सकते हैं रूखे हाथ
बर्तन धोने वाले लिक्विड, कपड़े धोने के डिटर्जेंट और दूसरे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स में मौजूद तत्व स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इनके लगातार इस्तेमाल से हाथों की नमी कम हो सकती है. इसलिए आप बाहर के अल्कोहल और सैनिटाइजर या कॉंटेक्ट डर्मेटाइटिस जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे हाथों की स्किन को नुकसान पहुंचता है. हालांकि, नाखून को शुरुआत में नुकसान नहीं होता, लेकिन बाद में कमजोर होने जैसी समस्या देखनी पड़ सकती है.
मॉइस्चराइजर न लगाना से हो सकती है परेशानी
हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर नहीं लगाने से स्किन की नमी धीरे-धीरे कम हो सकती है. इसका असर नाखूनों के आसपास की स्किन यानी क्यूटिकल्स पर भी पड़ता है. मॉइस्चराइजर न लगाना से स्किन को नीचे बताई गई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
- रूखापन बढ़ना
- मुंहासे बढ़ना
- समय से पहले झुर्रियां होना
- पपड़ी निकलना
- खुजली होना
क्या पोषण की कमी से हाथ हो सकते हैं रूखे?
बैलेंस डाइट न लेने से शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. कुछ मामलों में नाखूनों का कमजोर होना या बार-बार टूटना आयरन की कमी जैसी समस्याओं से भी जुड़ा हो सकता है. शरीर में कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी स्किन की सेहत को इफेक्ट कर सकती है, जिससे स्किन रूखी, बेजान या खुरदरी नजर आने लगती है.
किन पोषण की कमी से हाथों पर असर पड़ता है?
शरीर को पर्याप्त प्रोटीन न मिलने से हाथ और नाखून की हेल्थ इफेक्ट हो सकती है. इसलिए समस्या ज्यादा होने पर एक्सपर्ट से बात करें और नीचे बताए गए टिप्स की मदद से पोषण तत्व की पहचान करें.
- विटामिन A की कमी होना
- ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी
- आयरन की कमी
- विटामिन C की कमी
इन चीजों की कमी से थकान, कमजोरी और कभी-कभी नाखूनों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, सिर्फ रूखे हाथ आयरन की कमी या विटामिन की कमी का संकेत नहीं हैं. इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं.
शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स
हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें
हाथों की स्किन को मुलायम बनाए रखने के लिए हर बार हाथ धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं. ऐसा हैंड क्रीम चुनें जिसमें ग्लिसरीन या पेट्रोलैटम जैसे नमी बनाए रखने वाले तत्व हों और रात को सोने से पहले क्रीम लगाना भी फायदेमंद हो सकता है.
नाखूनों और क्यूटिकल्स का रखें ध्यान
नाखूनों के आसपास की स्किन रूखी होने पर उसे खींचकर न निकालें. इससे स्किन कट सकती है और इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. क्यूटिकल्स पर थोड़ा मॉइस्चराइजर या क्यूटिकल ऑयल लगाएं, ताकि आसपास की स्किन मुलायम बनी रहे.
हेल्दी चीजें करें शामिल
इसके अलावा, अपनी डाइट में हरी सब्जियां और दूध से बनी चीजों को शामिल करें. इससे बॉडी अंदर से मजबूत होती है और नाखून ड्राई होना खत्म हो जाते हैं. आप दूध को पी सकते हैं और ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है.
रात में कैसे करें देखभाल?
- रात का समय हाथों की स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए अच्छा हो सकता है.
- सोने से पहले हाथों को हल्के क्लींजर से साफ करें और अच्छी तरह सुखाकर गाढ़ी मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं.
- अगर हाथ बहुत रूखे हैं और स्किन पर खुले घाव या इंफेक्शन नहीं है तो क्रीम लगाने के बाद सूती दस्ताने पहनना बेस्ट है. इससे क्रीम स्किन पर बनी रहती है और बिस्तर पर भी नहीं लगती. वहीं, अगर दस्ताने पहनने से पसीना, खुजली या परेशानी हो तो उन्हें उतार दें.
घर पर कैसे बनाएं हैंड मास्क?
बाहर के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय, आप शहद और दही जैसी सामग्रियों की मदद से हैंड मास्क तैयार कर सकते हैं. इन दोनों चीजों को मिलाकर लगाने से आपको काफी फायदा होगा और हाथों के रूखेपन की समस्या कम होगी.
सामग्री
- सादा दही- 1 चम्मच
- शहद- आधा चम्मच
विधि
- दोनों चीजों को मिलाकर हाथों पर लगाएं. 10 मिनट बाद गुनगुने नहीं, बल्कि हल्के गुनगुने पानी से हाथों को धो लें.
- इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि यह स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है.
हैंड मास्क लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- घर पर हैंड मास्क बनाकर लगाने से पहले पहले हाथों को साफ कर लें, ताकि इंफेक्शन से बचा जा सके.
- अगर आपको स्किन एलर्जी की बीमारी है तो नींबू का रस, बेकिंग सोडा या तेज स्क्रब का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्किन में जलन हो सकती है.
- मास्क धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और पहले पैच टेस्ट करें, ताकि जलन या खुजली जैसी समस्या से बचा जा सके.
- अगर हाथों की त्वचा लगातार फट रही है या एक्जिमा जैसी समस्या है तो घरेलू नुस्खों के बजाय स्किन डॉक्टर से बात करें.
इसे भी पढ़ें- Latest Mehendi Designs: नवरात्रि में सूने ना रखें अपने हाथ, कुछ यूनिक लगाना है तो ये 7 मेहंदी डिजाइन रहेंगे बेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
4 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
9 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines