Checking Phone In Relationship: रिश्ते में बार-बार फोन चेक करना हमेशा रेड फ्लैग नहीं होता, लेकिन अगर यह आदत विश्वास की कमी, अत्यधिक शक या नियंत्रण की कोशिश से जुड़ी हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. एक हेल्दी रिश्ता विश्वास, सम्मान, खुली बातचीत और एक-दूसरे की निजता का सम्मान करने पर आधारित होता है. अगर यह व्यवहार लगातार तनाव पैदा कर रहा है तो समय रहते इस पर बात करना जरूरी हो जाता है. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कब फोन चेक करने की आदत परेशानी का सबब बन जाती है.
क्या होता है रेड फ्लैग?
रेड फ्लैग यानी ऐसे संकेत रिश्ते में कोई ऐसी समस्या पैदा करना जो आगे जाकर परेशानी का सबब बन सकता है. यह परेशानी कैसी भी हो सकती है जो रिश्ते को खराब करने का काम करती है. इसलिए रेड फ्लैग लोगों को समझना काफी मुश्किल होता है.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड में कहां है Wan Village? जानिए क्यों बन रहा है ट्रेकर्स की पहली पसंद
फोन बार-बार चेक करने के पीछे क्या हो सकती हैं वजहें?
- भरोसे की कमी- हर मजबूत रिश्ता विश्वास पर टिका होता है. अगर कोई पार्टनर बार-बार दूसरे का फोन देखने की कोशिश करता है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है.
- पिछले रिश्तों का असर- अगर किसी इंसान को पहले किसी रिश्ते में धोखा मिला हो तो वह नए रिश्ते में भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाता. यह चीजें इंसान को इफेक्ट करती हैं.
- कंट्रोल करने की कोशिश- अगर फोन चेक करने के साथ-साथ पार्टनर आपकी लोकेशन पूछता रहे, सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड मांगे, हर कॉल और मैसेज का हिसाब मांगे या यह तय करने लगे कि आप किससे बात करेंगे तो यह व्यवहार का संकेत हो सकता है.
क्या हर बार फोन चेक करना गलत है?
ऐसा रिश्ते पर निर्भर करता है, कई बार पार्टनर एक-दूसरे के लिए ओपन होते हैं और एक-दूसरे का फोन इस्तेमाल करते हैं. अगर दोनों सहज हैं और किसी की निजता का उल्लंघन नहीं हो रहा, तो यह जरूरी नहीं कि यह समस्या हो.
किन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें?
- अगर आपका पार्टनर फोन चेक करने के बाद आपसे सवाल करे तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
- आपकी लोकेशन हर समय जानना चाहता है तो यह रेड फ्लैग हो सकता है.
- दोस्तों या परिवार से बात करने पर रोक लगाने की कोशिश करता है.
- आपकी सोशल मीडिया पर पोस्ट और एक्टिविटी पर लगातार नजर रखता है.
इसे भी पढ़ें- छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाना चाहिए या नहीं? जानिए डॉक्टर पैरेंट्स को क्या सलाह दे रहे हैं
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
2 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
4 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
10 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
12 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines