---विज्ञापन---

छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाना चाहिए या नहीं? जानिए डॉक्टर पैरेंट्स को क्या सलाह दे रहे हैं

Baby Sleeping Mistakes: छोटे बच्चे को सुलाने में अक्सर ही पैरेंट्स कुछ गलतियां कर देते हैं. लेकिन, ये गलतियां बच्चे की सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ऐसे में यहां जानिए डॉक्टर की पैरेंट्स को क्या सलाह है.

---विज्ञापन---

Pillow For Babies: बड़े अक्सर ही तकिया लगाकर ही सोना पसंद करते हैं. लेकिन, कई बार सिर के नीचे लगा तकिया ज्यादा ऊंचा हो या तकिए की शेप सही ना हो तो सिर पर दबाव पड़ता है और गर्दन में दर्द रहने लगता है. ऐसे में बच्चे को तकिया लेकर सुलाएं या नहीं यह एक बड़ा सवाल बन जाता है. इसी सवाल का जवाब देते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो पोस्ट करके बताया है कि सुलाते समय छोटे बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाएं या नहीं. आप भी जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.

यह भी पढ़ें – डेढ़ साल का बच्चा बस दूध पीता है तो हो सकती है आयरन की कमी, डॉक्टर ने कहा जरूर खिलाएं ये फूड्स

---विज्ञापन---

बच्चे के सिर के नीचे तकिया लगाएं या नहीं

डॉ. रवि मलिक का कहना है कि बच्चे के सिर पर तकिया लगाकर उसे नहीं सुलाना चाहिए. बच्चे को तकिए की कोई आवश्यकता नहीं होती है. बच्चे का सिर तकिये पर रखकर सुलाया जाए तो छोटे बच्चे की गर्दन और कमर की मसल्स पर दबाव पड़ता है क्योंकि उसका सिर तकिए के ऊपर होता है और बाकी शरीर नीचे. छोटे बच्चों में यह एक प्राकृतिक कर्व बनाता है. ऐसे में आगे चलकर रीढ़ से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं.

बच्चे को सीधा सुलाएं या उल्टा

---विज्ञापन---

बच्चे को उल्टा सुलाना एक बड़ी गलती है. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे को हमेशा पीठ के बल सुलाना चाहिए. पेट के बल बच्चे को सुलाने से डॉक्टर मना कर रहे हैं.

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

---विज्ञापन---
  • डॉक्टर की सलाह है कि बच्चे के आस-पास रजाई, चादर या कंबल वगैरह नहीं रखना चाहिए.
  • बच्चा जहां सो रहा है वहां उसकी क्रिब में आस-पास सॉफ्ट टॉयज नहीं रखने चाहिए.
  • बच्चे का बिस्तर सपाट हो इस बात का ध्यान रखें. बच्चे का बिस्तर टेढ़ा-मेढ़ा नहीं होना चाहिए.
  • बच्चा जहां सो रहा है उस कमरे में अंधेरा रखें और ध्यान रखें कि बच्चे के आस-पास बहुत ज्यादा शोर ना हो.
  • बच्चे को सोफे पर या सॉफ्ट मैट्रेस पर सुलाना एक बड़ी गलती है. बच्चे को हमेशा हार्ड मैट्रेस पर सुलाना चाहिए.
  • बच्चे को सुलाने के लिए एक फिक्स्ड टाइम बना लें. इससे बच्चा रोजाना समय पर सो जाता है और रातभर परेशान नहीं होता है.

यह भी पढ़ें – छोटे बच्चों के साथ पहाड़ों की ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो जरूर ध्यान रखें ये 7 बातें, नन्हे-मुन्नों की सेहत का ऐसे रखें ख्याल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 01, 2026 03:40 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विद्यालय से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. प्रिंट और मेनस्ट्रीम मीडिया के लिए डिजिटल में काम करने के बाद न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. सेहत और लाइफस्टाइल बीट पर लिखने के साथ ही सीमा बॉलीवुड वीडियो प्रोड्यूस करती रही हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola