Relationship: रिलेशनशिप में आजकल ग्रीन फ्लैग्स और रेड फ्लैग्स का जिक्र आपने जरूर सुना होगा. अच्छी बातों को ग्रीन फ्लैग कहा जाता है और रेड फ्लैग (Red Flag) कहते हैं उन बुरी बातों को जिनसे बचने की हर तरफ सलाह दी जाती है. अपने एक्स रिलेशनशिप के बारे में जरूरत से ज्यादा बात करना भी रेड फ्लैग्स की गिनती में आता है. ऐसे कई बॉयफ्रेंड्स हैं जो हर समय जाने-अनजाने अपने एक्स रिलेशनशिप या अपनी एक्स गर्लफ्रेंड (Ex Girlfriend) के बारे में बात करते रहते हैं. लड़कियों को अपने बॉयफ्रैंड (Boyfriend) के मुंह से किसी और लड़की की जिक्र वैसे ही अच्छा नहीं लगता है और अगर बातें उस लड़की की हों जिनके साथ बॉयफ्रेंड ने यादों भरे पल बिताएं हों तो प्रजेंट गर्लफ्रेंड को खून का घूंट पीकर रहना पड़ता है. अगर आपका बॉयफ्रेंड भी बार-बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बातें करता है तो यहां जानिए आपको इस सिचुएशन में क्या करना चाहिए.
बॉयफ्रेंड एक्स गर्लफ्रेंड की बात करता है तो क्या करें
बात करने की वजह जानें
बॉयफ्रेंड का बार-बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की बात करने का मतलब यह हो सकता है कि वह अब भी उससे इमोशनली अटैच्ड है. इसके अलावा इमोशनल ट्रॉमा, आदत और अपना मन खाली करने के चक्कर में शायद वह बार-बार गर्लफ्रेंड की बात कर रहा है. कई बार बॉयफ्रेंड तुलना के लिए भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र आपके सामने कर सकता है. कारण पता होगा तो आप सिचुएशन से बेहतर तरह से डील कर सकेंगी.
यह भी पढ़ें – 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं? रिलेशनशिप कोच ने दिया जवाब
बाउंडरी सेट करना है जरूरी
आपको अपनी बाउंडरीज सेट करनी होंगी. आपको अपने बॉयफ्रेंड से यह क्लियर कहना होगा कि आप उसकी एक्स के बारे में सुनना नहीं चाहती हैं क्योंकि आपको महसूस होता है कि यह आपके साथ डिसरिस्पेक्ट है. उसे बताएं कि खासतौर से किसी स्पेशल मूमेंट में वह अपनी एक्स के बारे में बात ना करे क्योंकि आपको इससे तकलीफ होती है. अपनी बात साफ शब्दों में कहना और बिना मजाक किए गंभीर रूप से कहना जरूरी है. इसी तरह आपकी बाउंडरीज स्ट्रोंग होती हैं.
अपनी बात प्यार से कहें
कई बार आप सही होकर भी बॉयफ्रेंड को गलत लग सकती है. ऐसा तब ज्यादा होता है जब आप किसी बात को चिल्लाकर कहती हैं या डांटने के तरीके से कहती हैं. कोशिश करें कि उसे किसी बात का दोष देने से बेहतर आप आराम से और प्यार से अपनी बात कहें. अपनी आवाज उठाने के बजाय संयम से बात कहने की कोशिश करें.
उसकी बात समझने की कोशिश करें
बॉयफ्रेंड से पूछें कि वह बार-बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र क्यों करता है. उसका जवाब सुनें और अगर आपको लगता है कि यह जवाब आपको सही नहीं लग रहा है तो उसे यह बात साफ शब्दों में कह दें. आपको अपने पार्टनर (Partner) से सामने अपनी बात ईमानदारी से कहने की पूरी जानकारी है.
पुरानी यादों से निकलने की दें सलाह
आपको अपने बॉयफ्रेंड को समझाना होगा कि पुरानी यादें लेकर बैठे रहने से वह आप दोनों की यादों को बिगाड़ रहा है. उसे समझाएं कि उसकी बार-बार अपने एक्स के बारे में बात करने की आदत आपकी हर याद को खोखला कर रही है. आप उसे यह समझाएंगी तो यकीनन वह समझ जाएगा.
यह भी पढ़ें- 35 की उम्र तक शादी के ये 15 रूल्स सभी को होने चाहिए पता, मैरिज कोच ने कहा प्यार कभी नहीं होगा कम
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
3 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
7 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
11 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
13 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines