Bache Kaan Kyu Khujate Hain: छोटे बच्चे को कोई दिक्कत होती है तो वह अपने मुंह से नहीं बता सकता है. लेकिन, बच्चे के हाव-भाव बता देते हैं कि उसे क्या परेशान कर रहा है. ऐसे ही अक्सर ही बच्चे अपने कान खुजलाते हुए नजर आ जाते हैं. बच्चे कान क्यों खुजाते हैं और बच्चे का कान खुजाना (Baby Ear Scratching) आम है या किसी समस्या का लक्षण यह बता रहे हैं बच्चों के डॉक्टर पीडियाट्रिशियन डॉ. पवन मांडविया. डॉक्टर ने अपने इस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर करके इस बारे में बताया है. यहां जानिए बच्चे के अपने कान खुजाने का क्या कारण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – बच्चे को हो गई है कब्ज तो खिलाएं ये 5 फल, डॉक्टर ने कहा मल हो जाएगा मुलायम
बच्चे कान क्यों खुजाते हैं
सेल्फ सूदिंग हैबिट
बच्चों के डॉक्टर बताते हैं कि बच्चे सेल्फ सूदिंग हैबिट के चलते इस तरह कान खुजाते हैं. जब बच्चे नींद में होते हैं, थके हुए होते हैं या फिर उन्हें कंफर्ट की जरूरत होती है तो वे ऐसा करते हैं. कुछ बच्चे अंगूठा चूसते हैं, कुछ कंफर्ट के लिए चादर ओड़ लेते हैं तो इसी तरह कुछ बच्चे कान खुजाते हैं. यह एक सेल्फ सूदिंग हैबिट है जो पूरी तरह नॉर्मल है.
नए दांत आने के दौरान
जब बच्चे टीथिंग पीरियड में होते हैं, उन्हें कोई नया दांत आने वाला होता है तो मसूड़ों का दर्द उन्हें कानों में महसूस होता है. ऐसे में बच्चे अपने कान को रगड़ने लगते हैं.
शरीर के अंग डिसकवर करना
4 से 12 महीने के छोटे बच्चे अपने बॉडी पार्ट्स को डिसकवर करने की स्टेज में होते हैं. ऐसे में वे अपने शरीर को छूने लगते हैं. इसी दौरान वे अपने कानों को भी बार-बार रगड़ते हैं. कान खींचना या रगड़ना बच्चों को इंट्रस्टिंग लगता है.
खुजली या ड्राई स्किन
अगर बच्चे की स्किन लाल नजर आ रही है या कान के पीछे की त्वचा ड्राई हो गई है तो ऐसे में बच्चे कान खुजाने लगते हैं. कान के पीछे पसीना आने के कारण भी बच्चा बार-बार कान रगड़ने लगता है.
डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए
अगर बच्चा कान खुजाता है और उसे बुखार आ गया है, कान में से कुछ तरल या पस निकल रहा है, बच्चे ने दूध पीना छोड़ दिया है, बच्चा रात को ठीक तरह से सो नहीं पाता है, बच्चा एक ही कान को बार-बार खींच रहा है और अनकंफर्टेबल लग रहा है, बच्चा बहुत ज्यादा रो रहा है या चिड़चिड़ा हो गया है और बच्चे को हाल ही में सर्दी-खांसी हुई है तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से तुरंत मिलना चाहिए. बच्चे का चेकअप करवाकर पता चल सकता है कि बच्चे को कोई गंभीर दिक्कत तो नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें – हड्डियों के लिए कौन सी रोटी अच्छी है? जानिए किस आटे की रोटियां Bones को मजबूत बनाती हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
12 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
22 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines