Papita Kin Logon Ko Nahi Khana Chahiye: पपीता को अक्सर हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है. सुबह खाली पेट पपीता खाना पाचन के लिए अच्छा बताया जाता है और कई लोग वजन घटाने के लिए भी इसे अपनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो फल ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है, वही कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है? कई बार बिना अपनी सेहत की स्थिति जाने हम किसी भी चीज का सेवन शुरू कर देते हैं और बाद में परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए जरूरी है कि यह समझा जाए कि किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए. आइए इस स्टोरी में हम जानते हैं किन 4 लोगों को पपीते से परहेज रखना चाहिए?
यह भी पढ़ें: कॉफी रखे रखे हो गई है सख्त? इन ट्रिक्स से करें स्टोर… महीनों तक नहीं होगी खराब
गर्भवती महिलाओं को क्यों रखना चाहिए परहेज?
कच्चे या अधपके पपीते में पपैन और लेटेक्स नामक तत्व पाए जाते हैं. ये तत्व गर्भाशय में संकुचन बढ़ा सकते हैं, जिससे गर्भावस्था के दौरान मुश्किलों का खतरा बढ़ सकता है. खासकर शुरुआती महीनों में गर्भवती महिलाओं को पपीता खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, वरना इसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है.
एलर्जी की समस्या वाले लोग रहें सावधान
जिन लोगों को कुछ खास फलों या लेटेक्स (Papaya Latex) से एलर्जी होती है, उन्हें पपीते से भी प्रतिक्रिया हो सकती है. इसके लक्षणों में खुजली, त्वचा पर लाल चकत्ते, सूजन या सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकते हैं. अगर पहले कभी ऐसा अनुभव हुआ हो, तो पपीता खाने से बचना बेहतर है.
एसिडिटी से परेशान रहने वाले लोग
कुछ लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है और उन्हें जल्दी एसिडिटी या जलन की शिकायत हो जाती है. पपीते की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन या असहजता बढ़ सकती है. ऐसे लोग सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें.
किडनी से जुड़ी बीमारी वाले मरीज
पपीते में पोटैशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है. लेकिन जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही, उनके शरीर में अतिरिक्त पोटैशियम जमा हो सकता है. इससे हृदय और अन्य अंगों पर असर पड़ सकता है, इसलिए किडनी रोगियों को सावधानी बरतनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines