कॉफी रखे रखे हो गई है सख्त? इन ट्रिक्स से करें स्टोर… महीनों तक नहीं होगी खराब

Coffee Storing Tips: कॉफी एक बार खोलने के बाद गीली हो जाती है और कुछ दिनों बाद खराब होने लगती है. ऐसे में इसे सही तरीके से स्टोर करके रखना जरूरी है, वरना खराब हो जाएगी. साथ ही, इसमें गांठें पड़ जाती हैं या खुशबू कम हो जाती है.

Coffee Ko Kaise Store Kare

क्यों सख्त या गीली हो जाती है कॉफी? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Coffee Ko Kaise Store Kare: कई लोगों की सुबह कॉफी के बिना अधूरी रहती है. इसलिए किचन में ढेर सारी कॉफी लाकर रख ली जाती है. हालांकि, अक्सर ऐसा होता है कि कॉफी पाउडर या कॉफी ग्रैन्यूल्स कुछ समय बाद सख्त हो जाते हैं. इसमें गांठें पड़ जाती हैं या खुशबू कम हो जाती है. ऐसा अक्सर गलत स्टोरेज की वजह से होता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी कॉफी लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार बनी रहे, तो कुछ आसान स्टोरेज ट्रिक्स अपनाना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कॉफी का डिब्बा खुल जाने के बाद नमी से भर जाता है. इसलिए कॉफी को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- ऐसा कौन सा फल है जिसके बीज बाहर की तरफ होते हैं? जानिए इस अनोखे फल की खासियत

विज्ञापन

क्यों सख्त या गीली हो जाती है कॉफी?

कॉफी के सख्त होने के पीछे कई वजह हो सकती है, लेकिन मुख्य वजह नमी और हवा है. जब कॉफी बार-बार खुलती है या नम जगह पर रखी जाती है, तो वह नमी सोख लेती है और उसमें गांठें बनने लगती हैं. इसके अलावा, गर्मी और धूप भी कॉफी की क्वालिटी खराब कर सकती है.

कॉफी को लंबे समय तक फ्रेश रखने के आसान ट्रिक्स

  • कॉफी स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका है एयरटाइट कंटेनर. इसमें कॉफी को हवा नहीं लगती और अंदर से सूखी रहती है. इसके अलावा, कांच या स्टील का कंटेनर ज्यादा बेहतर माना जाता है.
  • कॉफी को हमेशा सूखी जगह पर रखना चाहिए. किचन में गैस या सिंक के पास डिब्बा रखने से बचें, क्योंकि वहां नमी ज्यादा होती है. नमी की वजह से कॉफी खराब होने लगती है.
  • कॉफी को कभी भी सीधी धूप में ना रखें, क्योंकि उसका फ्लेवर खराब हो सकता है. इसलिए इसे कूल और डार्क जगह पर स्टोर करना बेहतर है.
  • कॉफी निकालते वक्त कभी भी गीला चम्मच इस्तेमाल ना करें. ऐसा करने से कॉफी के अंदर पहुंच जाती है और कॉफी सख्त होने लगती है.
  • अगर आप कॉफी फ्रिज में रखना चाहते हैं तो इसे पूरी तरह एयरटाइट कंटेनर में रखें. खुली कॉफी फ्रिज में रखने से वह अन्य चीजों की गंध सोख सकती है.

इसे भी पढ़ें- Home Cleaning Hacks: घर की सफाई करने में काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स, चुटकियों में चमक जाएगा आपका घर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ