Homemade Hair Color: अनार एक ऐसा फल है जिसे खून बढ़ाने के लिए खाया जाता है. स्वाद में भी यह लाजवाब होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके भी बहुत काम आ सकते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा ना करें क्योंकि अनार के छिलकों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरल शाइन देने के साथ-साथ हल्का नेचुरल कलर देने में भी मदद कर सकते हैं. हालांकि, अनार के छिलकों का इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना होगा, ताकि बालों को किसी भी तरह का नुकसान ना हो और बालों को हल्का नेचुरल लुक मिल सके. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- गर्मी में घर आने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए? समय का ध्यान ना रखने पर हो सकती हैं ये दिक्कतें
बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं अनार के छिलके?
अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्राकृतिक रंग देने वाले तत्व पाए जाते हैं. आप इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से कर सकते हैं जैसे-
- अनार के छिलके बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
- लगातार इसके इस्तेमाल से स्कैल्प को बहुत ही ज्यादा फायदा होगा.
- अनार के छिलके के साथ अगर नेचुरल चीजों को मिलाया जाए तो चमक बढ़ सकती है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- अनार के छिलके
- पानी
- इंडिगो पाउडर
- लोहे की कड़ाही
- अंडा
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर छिलकों को अच्छी तरह सुखा लें.
- अब इन्हें पीसकर पाउडर बना लें और एक पैन में पानी डालकर इस पाउडर को उबालें.
- इसमें थोड़ा मेहंदी पाउडर भी मिला सकते हैं और जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो बालों पर लगाएं.
क्या है बालों पर लगाने का तरीका
- सबसे पहले ब्रश को साफ करें और इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं.
- पेस्ट को लगाने से पहले अंडा मिलाएं. लगभग 1 घंटे तक लगा रहने दें.
- अब बालों को धोकर माइल्ड शैंपू से साफ करें. हफ्ते में 1 बार इसका इस्तेमाल करने से बालों में नेचुरल शाइन लुक मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- Trendy Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 5 फुटवियर, हर आउटफिट लगेगा परफेक्ट
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
38 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines