Trendy Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 5 फुटवियर, हर आउटफिट लगेगा परफेक्ट
Footwear Designs: कपड़ों के साथ-साथ फुटविटर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. सही फुटवियर आपके पूरे लुक को बदल सकता है. चाहे आपको कैजुअल, क्लासी या ट्रेंडी स्टाइल पसंद हो..आप अपने कपड़ों के हिसाब से फुटवियर बदल सकते हैं.

Jeans Ke Sath Shoes Kya Pahne:जींस एक ऐसा आउटफिट है जो लगभग हर किसी की वॉर्डरोब में मौजूद होता है. चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस, शॉपिंग या दोस्तों के साथ आउटिंग... जींस हर मौके पर स्टाइलिश लुक देती है, लेकिन सिर्फ अच्छी जींस पहनना ही काफी नहीं होता, उसके साथ सही फुटवियर चुनना भी बेहद जरूरी है. सही फुटवियर आपके पूरे लुक को मिनटों में स्टाइलिश और स्मार्ट बना सकता है.
व्हाइट स्नीकर्स
2 / 6ब्लू जींस के साथ व्हाइट शूज या स्नीकर्स आराम से पहन सकते हैं. यह कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है. ये हर ड्रेस के साथ बहुत ही अच्छा लगता है. कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक के लिए सफेद जूते एकदम परफेक्ट हैं.
ब्लॉक हील्स
3 / 6अगर आप किसी पार्टी में जींस पहन रहे हैं तो ब्लॉक हील्स पहनना बेस्ट हो सकता है. इससे हाइट भी बढ़ती है और कम्फर्ट भी मिलता है. ऑफिस और पार्टी दोनों में अच्छे लगते हैं.
लोफर्स
4 / 6लोफर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं. ये सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं. ऑफिस वियर के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. इससे वक्त तक पहनने में आरामदायक एंकल लेंथ जींस के साथ खूब जंचते हैं.
एंकल बूट्स
5 / 6वेस्टर्न या बोल्ड लुक के लिए एंकल बूट्स एकदम बेस्ट हो सकते हैं. स्किनी जींस के साथ शानदार दिखते हैं. आप ट्रैवल और आउटिंग के लिएएंकल बूट्स को कैरी किया जा सकता है.
बैले फ्लैट्स
6 / 6बैले फ्लैट्स सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट फुटवियर होते हैं. फेमिनिन और क्लीन लुक देते हैं और डेट या कैजुअल मीटअप के लिए अच्छे रहते हैं.