गर्मी में घर आने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए? समय का ध्यान ना रखने पर हो सकती हैं ये दिक्कतें

Bathing After Coming From Heat: बाहर रहने के बाद घर आते ही तुरंत नहाने पर क्या होता है और कितनी देर बाद नहाना चाहिए जानिए यहां. छोटी सी गलती भी सेहत को बिगाड़ सकती है.

Bathing After Coming From Heat
1 / 7
Bathing After Coming From Heat

गर्मियों में अक्सर ही लोग बाहर की गर्माहट के बाद घर आते ही नहाने लगते हैं. कई बार कड़ी धूप से आकर लोग सबसे पहले बाथरूम में जाते हैं ताकि ठंडे पानी में नहाकर शरीर के तापमान को कम किया जा सके. लेकिन, गर्मी में रहकर घर आने के तुरंत बाद नहा लेना एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकता है. इससे लू लगने से लेकर शरीर में दर्द और रैशेज हो सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए गर्मियों में घर आने के कितनी देर बाद नहाना चाहिए.

विज्ञापन

गर्मी में घर आने के कितनी देर बाद नहाएं

गर्मी में घर आने के कितनी देर बाद नहाएं 2 / 7

गर्मियों में घर आने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए. शरीर को सामान्य तापमान में आने का मौका देना जरूरी है. आमतौर पर 15 से 30 मिनट में शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है. ऐसे में बाहर से आकर आधे घंटे बाद नहाना सबसे सही रहता है.

विज्ञापन

नहाने के बजाय करें ये काम

नहाने के बजाय करें ये काम 3 / 7

बाहर से घर आते हैं तो आते ही नहाने के बजाय शरीर का तापमान कम करने की कोशिश करें. इसके लिए आप कमरे के तापमान का पानी पी सकते हैं. हल्के गीले तौलिए से शरीर का पसीना साफ करें और पंखे के नीचे या ठंडे कमरे में बैठें जिससे शरीर की गर्माहट कम हो.

गर्माहट से आते ही तुरंत क्यों नहीं नहाना चाहिए

गर्माहट से आते ही तुरंत क्यों नहीं नहाना चाहिए 4 / 7

अगर बाहर की गर्मी में रहकर घर आते ही नहा लिया जाए तो इससे शरीर शॉक में जा सकता है. इससे ब्लड प्रेशर घट या बढ़ सकता है, दिल पर दबाव पड़ता है और चक्कर आ सकते हैं या व्यक्ति बेहोश हो सकता है.

विज्ञापन

बढ़ता है लू का खतरा

बढ़ता है लू का खतरा 5 / 7

बाहर धूप में रहकर अगर घर आकर तुरंत नहा लिया जाए तो इससे लू लग सकती है, दिल पर और दिमाग पर असर पड़ता है और साथ ही शरीर का इल्केट्रोलाइट बैलेंस खराब हो सकता है.

ठंडे या गर्म कैसे पानी से नहाएं

ठंडे या गर्म कैसे पानी से नहाएं 6 / 7

गर्माहट से घर आने के बाद गुनगुने पानी से नहाया जा सकता है. गुनगुने पानी से नहाने पर शरीर का तापमान एकदम से कम नहीं होता बल्कि धीरे-धीरे होता है. यह खासतौर से बड़े उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है.

विज्ञापन

किन लोगों को रहना चाहिए संभलकर

किन लोगों को रहना चाहिए संभलकर 7 / 7

जिन लोगों की उम्र ज्यादा है या जो तापमान का एकदम से बदलना झेल नहीं पाते हैं उन्हें घर आकर तुरंत नहीं नहाना चाहिए. दिल की बीमारियों और लो ब्लड प्रेशर से परेशान रहते हैं उन्हें खासतौर से ध्यान रखना चाहिए. यह भी पढ़ें -

अगर रोज कब्ज रहती है तो इन 3 चीजों को जरूर करें अपनी थाली में शामिल, एक्सपर्ट ने दी सलाह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन