Grey Hair: सफेद बालों से हैं परेशान? डॉक्टर ने कहा इस चीज का करें सेवन, बाल हो जाएंगे नेचुरली काले

White Hair Home Remedies: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके कम उम्र में ही सफेद बाल हो जाते हैं. जिसके चलते लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. उपासना वोहरा से कि किस एक चीज के सेवन से आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला कर सकते हैं.

White Hair Home Remedies

सफेद बालों का इलाज घर पर. Image Source Freepik

White Hair Remedies: आज के समय में कम उम्र में बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. ज्यादातर लोग सफेद बालों की दिक्कत से जूझ रहे हैं. तनाव, अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और प्रदूषण जैसे कारणों से यह परेशानी अब युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है. काले, घने और चमकदार बाल हर किसी की पर्सनैलिटी को निखारते हैं, लेकिन जब समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं, तो आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. उपासना वोहरा से कि किस एक प्राकृतिक चीज के सेवन से आप अपने बालों को दोबारा नेचुरल तरीके से काला बना सकते हैं और बालों में सुंदरता ला सकते हैं.

विज्ञापन

सफेद बाल | Grey Hair

इस चीज का करें सेवन

डॉ. उपासना वोहरा के अनुसार, ऐसे बहुत से लोग हैं जो कम उम्र के होते हुए भी सफेद बालों की दिक्कत से जूझ रहे हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आपको भृंगराज पाउडर का सेवन जरूर करना चाहिए. इसका सेवन रोजाना खाली पेट करें. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो कुछ ही दिनों में बालों में असर दिखने लगता है. धीरे-धीरे आपके बाल दोबारा नेचुरल काले और मजबूत बन सकते हैं.

विज्ञापन

भृंगराज पाउडर के फायदे

भृंगराज को आयुर्वेद में केशराज यानी बालों का राजा कहा गया है. यह जड़ी-बूटी न सिर्फ बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद करती है, बल्कि उनके झड़ने, रूखेपन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी दूर करती है. रोजाना खाली पेट भृंगराज पाउडर का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है और स्कैल्प तक पर्याप्त पोषण पहुंचता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत (Healthy Hair) होती हैं. इसके नियमित सेवन से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं, साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ती है और वे मुलायम, चमकदार और घने दिखाई देने लगते हैं. भृंगराज न केवल बाहरी रूप से बालों पर असर डालता है, बल्कि शरीर के अंदर से भी बालों की सेहत को सुधारता है. यह लिवर को भी डिटॉक्स (Detox) करता है, जिससे बालों को आवश्यक पोषक तत्व आसानी से मिलते हैं और समय से पहले सफेद होने की समस्या में कमी आती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ