Dark Circle: डार्क सर्कल्स से परेशान हैं? अपनाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा का ये नुस्खा

Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने काले घेरों से परेशान हो जाते हैं. जिसके चलते ये नहीं समझ पाते हैं कि कैसे इसको ठीक करें. कुछ तो ऐसे हैं जो कि हजारों दवाइयों तक का सहारा ले लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉ. उपासना वोहरा का एक नुस्खा जिससे आप इन काले घेरों से राहत पा सकते हैं.

Dark Circle Remedy

डार्क सर्कल्स का रामबाण इलाज. Image Source Freepik

Dark Circle Home Remedy: आजकल नींद की कमी, स्ट्रेस, स्क्रीन टाइम और अनहेल्दी डाइट के कारण काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स की समस्या बहुत आम हो गई है. चेहरे की खूबसूरती पर इनका असर साफ नजर आता है और लोग इन्हें छुपाने के लिए महंगे क्रीम्स और ट्रीटमेंट्स तक का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार इनसे स्थायी राहत नहीं मिलती. अगर आप भी लंबे समय से डार्क सर्कल्स से परेशान हैं और प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. उपासना वोहरा का खास नुस्खा. जो न सिर्फ आंखों के नीचे के काले घेरे हल्के करेगा, बल्कि स्किन को टाइट और ग्लोइंग भी बनाएगा.

विज्ञापन

डार्क सर्कल होम रेमिडी | Dark Circle Home Remedy

इस तरह लगाएं इस एक चीज का पेस्ट

अगर आपके काले घेरे बहुत ज्यादा हैं और सभी उपायों के बाद भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है, तो एक्सपर्ट उपासना वोहरा का बताया हुआ यह नुस्खा आजमाएं. इसके लिए आपको टमाटर पेस्ट की जरूरत होगी. आप रोजाना अपनी आंखों के नीचे सोने से पहले टमाटर का रस लगाएं. ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा और काले घेरों से छुटकारा मिल जाएगा.

विज्ञापन

फायदा

विज्ञापन

टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन को डिटॉक्स करने और कालेपन को हल्का करने में मदद करती है. यह त्वचा के नीचे ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आंखों के नीचे की सूजन और डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. साथ ही टमाटर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और उसे नेचुरल ग्लो देता है. अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले टमाटर का रस लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आंखों के आसपास की स्किन टाइट, चमकदार और तरोताजा महसूस होगी.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ