News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Natural Homemade Ubtan: शादी का सीजन आते ही हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सबसे ज्यादा ग्लो करे और वह सबसे खूबसूरत दिखे. चाहे आप दुल्हन हों, दूल्हे हों या फिर किसी करीबी रिश्तेदार के फंक्शन में शामिल होने वाले हों, साफ, निखरी और चमकदार त्वचा हर किसी की पहली चाहत होती है. लेकिन बदलते मौसम, तनाव, धूल-मिट्टी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्किन पर ग्लो बनाए रखना आसान नहीं होता. अगर आप भी सुंदर और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो आइए जानते हैं ऐसे उबटन के बारे में जिसे अपनाकर आप अपनी त्वचा में प्राकृतिक निखार ला सकते हैं. इससे स्किन बेदाग और दमकती हुई बन जाती है.
आप अगर अपनी स्किन सुंदर और ग्लोंग बनाना चाहते हैं वह भी बिना फेशियल के तो आप इस उबटन को आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं जिसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पडेगी. जैसे कि चावल का आटा – बड़े चम्मच, बेसन – 1 बड़ा चम्मच, हल्दी – 1/4 छोटा चम्मच, दही – 2 बड़े चम्मच, गुलाब जल – 1-2 छोटे चम्मच, नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच.
ये भी पढे़ें-Winter Tips: सर्दियों की ठंड में पैर भी मांगते हैं केयर, जानिए ये नेचुरल टिप्स जो आपके पैरों को रखेंगे मॉइस्चराइज्ड
इस ग्लोइंग उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरे में चावल का आटा, बेसन, और हल्दी डालें. अब इसमें दही और गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है, तो नींबू का रस भी मिला सकते हैं. इसके बाद आप पेस्ट को इतना बनाएं कि यह न ज्यादा पतला हो न ज्यादा गाढ़ा. बस इस आसान तरह से आपको उबटन रेडी हो जाएगा.
उबटन लगाने के लिए सबसे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धोकर सुखा लें. अब उबटन को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. उबटन को कम से कम 15–20 मिनट तक सूखने दें. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद एक हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं.
ये भी पढे़ें- Dark Circle: डार्क सर्कल्स से परेशान हैं? अपनाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा का ये नुस्खा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।