भारत में मौजूद जम्मू कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है, जिसे जन्नत भी कहा जाता है. यहां पर मौजूद हर जगह बहुत ही सुंदर और सुकून देने वाली है. सर्दियों में बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी वादियों और शांत माहौल लोगों को बहुत ही पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसा गांव भी है जिसे साइलेंट विलेज कहा जाता है? यह गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक अनोखी वजह से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. आइए जानते हैं कि इस जगह को साइलेंट विलेज क्यों कहा जाता है और उनके नाम के पीछे की क्या कहानी है.
जम्मू कश्मीर में मौजूद है साइलेंट विलेज?
यह गांव जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ वैली में मौजूद है. इसे डडकई गांव के नाम से जाना जाता है, जो गंडोह तहसील के भालेसा इलाके में पहाड़ों के बीच बसा हुआ है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत है और अपने शांत माहौल के लिए जाना जाता है. ऊंचे पहाड़, बहती नदी और चारों ओर फैली हरियाली यहां की खूबसूरती को और खास बनाती है.
आखिर क्यों पड़ा साइलेंट विलेज नाम?
इस गांव को साइलेंट विलेज कहने के पीछे कई वजहें हैं. कहा जाता है कि यहां न तो शहरों जैसा ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है और न ही भीड़ भाड़. साथ ही, इस गांव में रहने वाले लोग सुन और बोल नहीं सकते हैं. गांव की आबादी कम होने की वजह से यहां का माहौल बेहद शांत रहता है. खासकर इस गांव के बच्चे, जो पैदा होते ही बहरापन और गंजेपन के शिकार हो जाते हैं.
क्यों खास है यह गांव?
बताया जाता है कि इस समस्या का पहला मामला साल 1901 में दर्ज किया गया था. लोग पीढ़ी दर पीढ़ी इस बीमारी का शिकार होते नजर आ रहे हैं. हालांकि, एक ही समुदाय या करीबी रिश्तों में ज्यादा शादियां होने की वजह से यह समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती गई. इसलिए इसका नाम साइलेंट विलेज रखा गया है.
क्यों करें एक्सप्लोर?
अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर कुछ दिन सुकून के बीच बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देख सकते हैं. आप ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का लुत्फ भी उठा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
12 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
14 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
21 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
21 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
23 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines