Birra Roti Recipe: नाश्ते को बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट, मिनटों में तैयार करें बुंदेलखंड की बिर्रा रोटी! पूरा दिन रखेगी एनर्जी से भरपूर

क्या आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा ट्राई करना चाहते हैं, जिसका स्वाद भी एक नंबर हो और खाने के बाद पूरा दिन एनर्जी का एहसास हो. आपके लिए बुंदेलखंड की बिर्रा रोटी अच्छा विकल्प हो सकती है. जानें बनाने का तरीका.

Birra Roti Recipe Bundelkhand

नाश्ते में बनाएं बुंदेलखंड की बिर्रा रोटी. (Image: AI)

विज्ञापन

Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी और अच्छी सेहत के लिए सबसे जरूरी माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग खाली पेट या सिर्फ चाय पीकर काम पर निकल जाते हैं. आपको यह जरूर जानना चाहिए कि अगर नाश्ता पौष्टिक और संतुलित हो तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम होती है. ऐसे में अगर आप रोज की रोटी या पराठे से कुछ अलग और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो बुंदेलखंड की मशहूर बिर्रा रोटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. गेहूं, चना और जौ के आटे से तैयार होने वाली यह रोटी प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसका स्वाद देसी होने के साथ यह पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. अगर आपको यह स्पेशल डिश बनानी नहीं आती है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्टोरी में हम आपको आसान शब्दों में इसे बनाने के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: कुरकुरा बाहर, अंदर पिघला चीज; शाम के नाश्ते में ट्राई करें चीज बर्स्ट वड़ा! जानें आसान रेसिपी

विज्ञापन

बिर्रा रोटी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप बेसन या बारीक पिसा हुआ चना
  • ½ कप जौ का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • रोटी पर लगाने के लिए थोड़ा घी

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट बिर्रा रोटी

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप बेसन या पिसा हुआ चना और ½ कप जौ का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और ½ छोटा चम्मच अजवाइन डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आटा सामान्य रोटी के आटे से थोड़ा सख्त होना चाहिए.
  • अब गूंथे हुए आटे को 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें, ताकि सभी सामग्री अच्छी तरह आपस में मिल जाए.
  • अब आटे की मीडियम आकार की लोई बनाएं और हल्के हाथों से रोटी बेलें. जौ और चने का आटा होने की वजह से किनारों पर हल्की दरार आना सामान्य बात है, इसलिए उसको देखकर चिंता न करें.
  • अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें और रोटी को मीडियम आंच पर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें. चाहें तो इसे हल्का कुरकुरा भी बना सकते हैं.
  • अब रोटी तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा घी लगाएं और इसे दाल, हरी चटनी, बैंगन का भरता, सब्जी या लहसुन की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं पीनट-नारियल चटनी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ