हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती

क्या बालों पर रेगुलर परफ्यूम लगाना सही है? जानिए बालों के लिए परफ्यूम चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और रेग्यूलर परफ्यूम के बजाय अलग से हेयर परफ्यूम लेना चाहिए या नहीं.

Hair Perfume

हेयर परफ्यूम या रेगुलर परफ्यूम? बालों के लिए क्या है ज्यादा अच्छा?

विज्ञापन

Hair Perfume: आजकल फैशन ट्रेंड में हेयर परफ्यूम का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कई जगह ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स और सैलेब्रिटी भी इसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते हुए नजर आए हैं. पर कई लोग इसकी तुलना रेगुलर परफ्यूम से करते हैं या फिर रेगुलर परफ्यूम ही समझ लेते हैं. लेकिन, रेगुलर परफ्यूम (Regular Perfume) और हेयर परफ्यूम का फार्मूला अलग होता है. यहां तक कि दोनों की खुशबू और इस्तेमाल का तरीका भी अलग है. अगर आप भी दोनों को एक जैसा मानते हैं तो पहले दोनों के बीच का फर्क समझ लें. इससे सही प्रोडक्ट चुनना आसान होगा.

यह भी पढ़ें – सावन में हरे रंग के साथ कौन सी जूलरी पहनें? ये 7 कॉम्बिनेशन दिखेंगे सबसे खूबसूरत

विज्ञापन

हेयर परफ्यूम क्या होता है

हेयर परफ्यूम खासतौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट बालों की सेहत को ध्यान में रखकर चुने जाते हैं. हेयर परफ्यूम का रोल बालों में अच्छी खुशबु बनाए रखना होता है. इसमें ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं जो बालों को रूखा न बनाएं ताकि बालों की नैचुरल नमी बनी रहे.

  • इस परफ्यूम को खास तौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है
  • इस परफ्यूम की खुशबू बालों में लंबे समय तक रहती है
  • कुछ हेयर परफ्यूम में कंडीशनिंग इंग्रीडिएंट्स भी होते हैं
  • ये परफ्यूम रोजाना इस्तेमाल के हिसाब से तैयार किए जाते हैं.

रेगुलर परफ्यूम क्या होता है

रेगुलर परफ्यूम खासतौर पर कपड़ों और बॅाडी पर लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं. इन परफ्यूम की खुशबू भी आमतौर पर हेयर परफ्यूम के मुकाबले तेज होती है. इस परफ्यूम को बालों पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट बालों के हिसाब से अच्छे नहीं होते इसलिए इन्हें बालों पर नहीं लगाया जाता.

विज्ञापन
  • यह खासतौर पर स्किन के लिए बनाया जाता है
  • इसकी खुशबू ज्यादातर काफी स्ट्रॉन्ग होती है
  • इसमें अल्कोहल की मात्रा जरूरत से भी ज्यादा होती है
  • इस परफ्यूम को बालों में लगाने से रूखापन बढ़ सकता है

हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या फर्क है

क्यों लगाया जाता है – रेगुलर परफ्यूम शरीर और कपड़ों के लिए बनाया जाता है पर वहीं हेयर परफ्यूम खासतौर पर बालों के लिए ही बनाया जाता है.

विज्ञापन

इस्तेमाल करने का तरीका – हेयर परफ्यूम बालों की लंबाई पर अच्छी खुशबू देने के लिए लगाया जाता है. रेगुलर परफ्यूम कलाई, गर्दन और कपड़ों पर लगाया जाता है.

इंग्रीडिएंट्स – हमारे बाल नाजुक होते हैं और उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. इसलिए हेयर परफ्यूम में बालों के लिए हल्का फॉर्मूला और कंडीशनिंग प्रोडक्ट होते हैं, जबकि रेगुलर परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा बहुत होती है.

विज्ञापन

खुशबू – रेगुलर परफ्यूम की खुशबू आमतौर पर काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है. पर हेयर परफ्यूम की खुशबू हल्की भीनी होती है जो बालों के लिए ही बनाई जाती है.

बालों पर असर – हेयर परफ्यूम बालों को बदबू से बचाता है और फ्रैस महक देता है. वहीं, दूसरी तरफ रेगुलर परफ्यूम को बालों पर इस्तेमाल करने से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं.

विज्ञापन

नमी बनाए रखने की क्षमता – हेयर परफ्यूम में मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट्स होते हैं जो बालों को कम रूखा महसूस कराते हैं. लेकिन रेगुलर परफ्यूम में ऐसे प्रोडक्टस नहीं होते, इनका काम सिर्फ खुशबू देना होता है.

क्या रेगुलर परफ्यूम बालों पर लगाना सही है

विज्ञापन

रेगुलर परफ्यूम बालों के लिए नहीं होते इसलिए उन्हें बालों में लंबे समय तक लगाने से बाल रूखे हो सकते हैं, बालों में फ्रिज बढ़ सकता है, बालों की चमक कम हो सकती है और कुछ लोगों को स्कैल्प पर जलन हो सकती है

हेयर परफ्यूम लगाने का सही तरीका

विज्ञापन
  • हेयर परफ्यूम लगाते समय बालों से थोड़ा दूर रखकर स्प्रे करें.
  • बालों की जड़ों पर सीधे स्प्रे न करें.
  • हेयर परफ्यूम लगाते वक्त ध्यान रखें की बाल हल्के सूखें हों.
  • जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें.

यह भी पढ़ें – डार्क स्किन टोन पर कौन से नेल पेंट शेड्स सबसे ज्यादा खिलते हैं? ये 7 कलर्स देंगे एलिगेंट लुक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ