जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है 'साइलेंट विलेज', जानिए इसके नाम के पीछे का दिलचस्प रहस्य

Silent Village: अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां सिर्फ सुंदर नजारों की ही आपको आवाज आए तो दिल बहुत ही खुश हो जाता है. भारत में एक ऐसी जगह मौजूद है जिसे साइलेंट विलेज कहा जाता है, लेकिन क्यों? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

Silent Village

जम्मू कश्मीर का साइलेंट विलेज कौन सा है? Image Credit- News24

भारत में मौजूद जम्मू कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है, जिसे जन्नत भी कहा जाता है. यहां पर मौजूद हर जगह बहुत ही सुंदर और सुकून देने वाली है. सर्दियों में बर्फ से ढकी चोटियों, हरी-भरी वादियों और शांत माहौल लोगों को बहुत ही पसंद आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां एक ऐसा गांव भी है जिसे साइलेंट विलेज कहा जाता है? यह गांव अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक अनोखी वजह से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है. आइए जानते हैं कि इस जगह को साइलेंट विलेज क्यों कहा जाता है और उनके नाम के पीछे की क्या कहानी है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में मौजूद है साइलेंट विलेज?

यह गांव जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ वैली में मौजूद है. इसे डडकई गांव के नाम से जाना जाता है, जो गंडोह तहसील के भालेसा इलाके में पहाड़ों के बीच बसा हुआ है. यह जगह बहुत ही खूबसूरत है और अपने शांत माहौल के लिए जाना जाता है. ऊंचे पहाड़, बहती नदी और चारों ओर फैली हरियाली यहां की खूबसूरती को और खास बनाती है.

आखिर क्यों पड़ा साइलेंट विलेज नाम?

इस गांव को साइलेंट विलेज कहने के पीछे कई वजहें हैं. कहा जाता है कि यहां न तो शहरों जैसा ट्रैफिक का शोर सुनाई देता है और न ही भीड़ भाड़. साथ ही, इस गांव में रहने वाले लोग सुन और बोल नहीं सकते हैं. गांव की आबादी कम होने की वजह से यहां का माहौल बेहद शांत रहता है. खासकर इस गांव के बच्चे, जो पैदा होते ही बहरापन और गंजेपन के शिकार हो जाते हैं.

विज्ञापन

क्यों खास है यह गांव?

बताया जाता है कि इस समस्या का पहला मामला साल 1901 में दर्ज किया गया था. लोग पीढ़ी दर पीढ़ी इस बीमारी का शिकार होते नजर आ रहे हैं. हालांकि,  एक ही समुदाय या करीबी रिश्तों में ज्यादा शादियां होने की वजह से यह समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती गई. इसलिए इसका नाम साइलेंट विलेज रखा गया है.  

क्यों करें एक्सप्लोर?

अगर आप शहर के शोर-शराबे से दूर कुछ दिन सुकून के बीच बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यहां पर आपको बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देख सकते हैं. आप ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का लुत्फ भी उठा सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ