हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानिए किन चीजों से पड़ सकता है निशान

दिवाली पर पटाखे जलाते वक्त कई बार हाथ या पैर जल जाते हैं. ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कुछ भी लगाना हल नहीं है, क्योंकि कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें लगाने से जलने का निशान लंबे वक्त तक कायम रहता है.   

विज्ञापन
लाल, मैरून, रॉयल ब्लू, ग्रीन और गोल्डन जैसे रंग त्योहार के मौके पर बेहद खूबसूरत लगते हैं. Image Credit- AI

पटाखों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा है, क्योंकि पटाखे फोड़े बिना मजा ही नहीं आता. सब कुछ बोरिंग लगता है, लेकिन अगर आपके घर में बच्चे हैं तो पटाखे बहुत ही ध्यान से जलाने होंगे. कई बार बच्चे या फिर बड़े बेध्यानी में अपना हाथ या पैर जला लेते हैं और जलन से राहत पाने के लिए कुछ भी लगा लेते हैं. ऐसे मौके पर लोग जले हुए हिस्से पर टूथपेस्ट, घी, तेल या हल्दी जैसी चीजें लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये चीजें जलन को कम करने के बजाय घाव को और बिगाड़ सकती हैं? गलत चीजें लगाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है और त्वचा पर निशान भी पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं कि पटाखे से जलने पर कौन-सी चीजें बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए और ऐसे वक्त पर तुरंत क्या करना सही रहता है. 

इसे भी पढ़ें- Diwali Celebration: पटाखों के बिना कैसे मनाएं दिवाली का त्योहार? दोस्तों और परिवार के साथ कैसे करें इंजॉय

क्या टूथपेस्ट लगाना चाहिए? 

अक्सर लोग जलने पर तुरंत टूथपेस्ट लगा लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे ठंडक मिलेगी और जलन कम होगी, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. टूथपेस्ट में मौजूद अलग-अलग केमिकल और फ्लेवरिंग एजेंट जली हुई स्किन में जलन और परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, टूथपेस्ट घाव को साफ करने का ऑप्शन नहीं है. इसे लगाने से डॉक्टर के लिए जले हुए हिस्से की सही वक्त पर देखना भी मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

घी और मक्खन लगाने से बचें

बहुत सारे लोग जले हुए हिस्से पर घी या मक्खन लगा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. घी को लेकर कहा जाता है कि स्किन पर घी, मक्खन या चिकनी चीज नहीं लगानी चाहिए. इससे स्किन इफेक्ट होती है और घाव की सफाई भी नहीं होती. अगर वक्त पर जलने के निशान पर कुछ न लगाया जाए तो इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है.

सरसों या नारियल का तेल न लगाएं

कुछ लोग जलने पर सरसों का तेल या नारियल का तेल लगा लेते हैं, लेकिन जले हुए हिस्से पर किसी भी तरह का तेल लगाना सही नहीं माना जाता है. हालांकि, अगर आपका कम हिस्सा जला है तो नारियल का तेल लगाया जा सकता है. तेल को लगाने के लिए रुई का इस्तेमाल करें और फिर ठंडे पानी से धोते हुए तेल को लगाएं. 

विज्ञापन

हल्दी और घरेलू पेस्ट लगाने से बचना चाहिए 

जले हुए हिस्से पर तुरंत हल्दी, चंदन या आटा नहीं लगाना चाहिए. इससे जले हुए हिस्से पर जलन पैदा हो सकती है और अगर आपके ज्यादा चोट लगी है तो इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए किसी भी नुस्खे को आजमाने के बजाय सही फर्स्ट एड अपनाएं. 

बर्फ सीधे स्किन पर न लगाएं

जलने पर ठंडक देने के लिए कई लोग सीधे बर्फ लगा देते हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि बर्फ सीधे लगाने से स्किन के टिश्यू को और नुकसान पहुंच सकता है. जले हुए हिस्से को ठंडा करने के लिए नॉर्मल ठंडे बहते पानी का इस्तेमाल करें. 

विज्ञापन

पटाखे जलाते वक्त क्या नहीं करना चाहिए?

  • पटाखों को कभी भी हाथ में पकड़कर न जलाएं और जलाते वक्त ऊपर की ओर न झुकें.
  • किसी बर्तन या डिब्बे के अंदर पटाखे न जलाएं और अगर कोई पटाखा न जले तो तुरंत उसके पास न जाएं.
  • अगर आपका हाथ या पैर जल गया है तो जले हुए हिस्से के साथ छेड़छाड़ न करें और जले हुए पटाखों को चेक न करें.
  • घर पर पटाखे बनाने की कोशिश न करें और अगर छोटे बच्चों को पटाखे न छूने दें. दूसरों की तरफ पटाखे न फेंकें और न ही उनका मुंह दूसरों की ओर करें.
  • पटाखों को अपनी जेब में न रखें और पटाखों को जलती हुई मोमबत्तियों या दीयों के पास न रखें.
  • तंग गलियों में पटाखे न जलाएं. बेहतर होगा कि आप खुली जगहों या पार्कों में पटाखे जलाएं.
  • पटाखे जलाते वक्त इसकी जगह मोटे सूती कपड़े पहनें और ढीले-ढाले कपड़े न पहनें. अपने कपड़ों को ध्यान से रखें.

इसे भी पढ़ें- मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो एकबार देख लें कि शुद्ध है या मिलावटी, FSSAI से जानिए जांच के तरीके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola