नॉनवेज खाने के लिए जाना जाता है भारत का ये राज्य, मेन्यू जानकर होगी हैरानी

Meat Consumption India: भारत में एक राज्य ऐसा भी मौजूद है जहां पर लोग सब्जियों को देखते तक नहीं है. ऐसे में गैर वाली बात है कि लोग यहां पर क्या खाना पसंद करते हैं और किन चीजों से पोषक तत्वों की कमी पूरी करते हैं.

Meat Consumption India by State

यहां पर 99 प्रतिशत लोग सिर्फ नॉनवेज ही खाते हैं. Image Credit- Freepik

Meat Consumption India by State: भारत में लगातार नॉनवेज खाने वालों की संख्या बढ़ रही है. हाल ही में किए गए सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि भारत में 77 प्रतिशत लोग सिर्फ नॉनवेज ही खाते हैं. मांस और मछली लोगों की पसंदीदा डिश है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा राज्य भी है जहां पर 99 प्रतिशत लोग सिर्फ नॉनवेज ही खाते हैं. इस बात से हम अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां पर रहने वाले लोग सब्जियों को हाथ तक नहीं लगाते हैं. हालांकि, जलवायु और परंपरा की वजह से मांस खाना संस्कृति का एक हिस्सा है और इस लिस्ट में नागालैंड सबसे ऊपर आता है. आइए डेटा के मुताबिक यहां के खानपान के बारे में जानने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इस राज्य में खाया जाता है सबसे ज्यादा नॉनवेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागालैंड भारत का ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा लोग नॉनवेज खाते हैं. यहां पर लगभग 99 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं. हालांकि, नागालैंड में नॉनवेज इसलिए खाया जाता है क्योंकि यहां पर ज्यादातर लोग आदिवासी हैं. आदिवासी की संस्कृति और पारंपरिक खान-पान नॉनवेज ही होता है.

कैसा है यहां के लोगों का मेन्यू?

यहां का खान-पान ना सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का भी प्रतिनिधित्व करता है. इसके बावजूद, आपको जानकर हैरानी होगी कि नागालैंड में चावल सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. यहां की हर डिश चावल के साथ ही खाई जाती है. फिर चाहे वो मांस हो, उबली हुई सब्जी हो या मछली, किसी भी डिश के साथ रोटी सर्व नहीं की जाती. 

विज्ञापन

कैसे बनाया जाता है पारंपरिक नागा फूड?

नागालैंड की खाने की संस्कृति में फर्मेंटेशन का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. इसे स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा, यहां का खाना बिना तेल के पकाया जाता है और मसाले बहुत ही कम इस्तेमाल किए जाते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां का खाना उबला हुआ, भुना, स्टीम किया या स्मोक्ड होता है. 

इन राज्यों में भी खाया जाता है नॉनवेज

नागालैंड के अलावा, इस लिस्ट में भारत के पश्चिम बंगाल, केरल, असम और मणिपुर जैसे राज्य भी शामिल हैं. यहां पर मछली, चिकन और मटन को काफी पसंद किया जाता है. कुछ राज्यों में जंगली मांस और सीफूड को भी पसंद किया जाता है.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ