चिकन को नींबू से धोना क्यों चाहिए? 99% लोग नहीं जानते होंगे पकाने से पहले बदबू दूर करने का ये परफेक्ट तरीका 

Chicken Ko Saaf Karne Ka Tarika: अगर आप चिकन खाते हैं तो पता होना चाहिए कि इसे कैसे धोना चाहिए क्योंकि कई बार लापरवाही सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है और इसमें से आ रही बदबू से खाना भी खराब हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप इन टिप्स की मदद से चिकन को साफ करें.

how to wash chicken with lemon

धोते वक्त बैक्टीरिया को चिकन में ट्रांसफर होने से रोकें. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Chicken Washing Tips: चिकन सबसे ज्यादा खाया जाता है. इसलिए चिकन इस्तेमाल करते वक्त इसकी हाइजीन का भी ध्यान रखना जरूरी है. इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है और वो बिना सोचे समझे चिकन के व्यंजनों को बना लेते हैं. लेकिन, हमें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे पकाने से पहले सही तरह से साफ करना बहुत जरूरी है. इसके लिए सिर्फ सादे पानी का इस्तेमाल करना काफी नहीं है. हमें बदबू हटाने और चिकन की हाइजीन पर भी ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे चिकन को पानी से धोना क्रॉस-कंटैमिनेशन फैला सकता है. इसलिए नींबू या नमक के घोल से रगड़ना और फिर धोना फायदेमंद हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- शादी के बाद खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? कपल्स की ये 5 आदतें रिश्ते में हमेशा बनाए रखती हैं प्यार

विज्ञापन

चिकन को धोने का तरीका | Chicken Washing Tips 

हाथों को साफ करें- किसी भी चीज को साफ करने से पहले जरूरी है कि आप अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करें. इसके लिए किसी साबुन या लिक्विड को हाथों पर डालें और कम से कम 20 सेकंड तक साफ करें. इसके बाद ही चिकन को धोने की शुरुआत करें. 
नमक का इस्तेमाल करें- नमक के पानी से चिकन में मौजूद बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं. इसके लिए एक लीटर गर्म पानी लें और दो चम्मच नमक डालकर मिलाएं. फिर इसमें चिकन को भिगोकर रख दें. 
साफ पानी से धोएं- नमक के घोल से धोने के बाद चिकन को साफ पानी से धोना है. इससे खाने में नमक का स्वाद नहीं आएगा और चिकन साफ भी हो जाएगा. 

नींबू से चिकन को क्यों धोना बेस्ट है? 

नींबू की खटास और खुशबू कच्चे चिकन की बदबू (Bad Odour) को काफी हद तक कम कर देती है. इसलिए आप नींबू का इस्तेमाल चिकन को साफ करने के लिए कर सकते हैं. इसके अलावा, नींबू से चिकन को मैरीनेट करने, रसदार बनाने या मसालों का स्वाद बेहतर करने में मदद मिलती है. 

चिकन धोते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

धोते वक्त साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इसके केमिकल चिकन को खराब करने का काम करते हैं. ज्यादा गर्म पानी से धोने से बचें, क्योंकि यह बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है. धोते समय पानी के छींटे इधर-उधर ना पड़ें इसका ध्यान रखें. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ