Mentally Strong Hone Ke Lakshan: दिल और दिमाग इंसान की हेल्थ का अहम हिस्सा है. अगर यह दोनों सही तरह से काम नहीं करेंगे तो इंसान किसी काम का नहीं रहता. इसलिए मेंटली स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है, ताकि चीजों को बेहतर ढंग से किया जा सके. हालांकि, दिमाग मजबूत होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इंसान दुखी है, स्ट्रेस या इमोशन नहीं हैं, बल्कि जल्दी फैसले लेने और अपने लिए कुछ करने के लिए स्ट्रांग होते हैं. मानसिक रूप से मजबूत लोग अपनी फीलिंग्स को समझते हैं, उनसे भागते नहीं और लाइफ की परेशानियों से सीखने की कोशिश करते हैं. अगर आप जानना चाहते हैं कि आप मानसिक रूप से मजबूत हैं या नहीं तो अपने व्यवहार में दिखने वाले इन संकेतों पर ध्यान दें.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली से सिर्फ 250 Km दूर बसा है ये ‘हिडन स्पॉट’, वीकेंड में यहां मिलेगा सुकून और नेचर की खूबसूरती देखने का शानदार मौका
मेंटली स्ट्रांग होने के लक्षण | Mentally Strong Hone Ke Lakshan
हर परेशानी में शांत रहना
इंसान शांत रहता है और दिमाग हर परेशानी को आसानी हैंडल करता है. कई लोग घबरा जाते हैं, जिसकी वजह से इसका हल नहीं मिल पाता. अगर आप मेंटली मजबूत हैं तो यह आपके व्यवहार में साफ तौर पर दिखेगा कि आपके सामने किसी भी तरह की परेशानी आ जाए, लेकिन आपको स्ट्रेस नहीं होगा और आप सोच-समझकर फैसला ले लेंगे.
आलोचना से कुछ न कुछ सीखना
आलोचना से कुछ न कुछ सीखने की इच्छा बहुत कम लोगों के अंदर होती है. मगर यह बहुत कम लोग समझ पाते हैं कि हर आलोचना बुरी नहीं होती. मेंटली स्ट्रांग लोग आलोचना को मान कर हार नहीं मानते, बल्कि इससे कुछ न कुछ सीखते हैं और कोशिश करते हैं कि नया रास्ता बना पाएं.
बदलाव से डरते नहीं
लाइफ में बदलाव आना नॉर्मल बात है और ऐसा लगभग सभी की जिंदगी में हो सकता है. ऐसे लोग नई चीजों के हिसाब से खुद को ढालने का हुनर रखते हैं और बदलाव को सीखने का अवसर मानते हैं. इसलिए अगर आपकी जिंदगी में कोई बदलाव आए तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
अपनी फीलिंग्स को पहचानना
मेंटली स्ट्रांग लोग अपनी फीलिंग्स को दबाने की बजाय उन्हें समझते हैं. उन्हें पता होता है कि कब गुस्सा, दुख या स्ट्रेस महसूस हो रही है और वो इन फीलिंग्स को हेल्दी तरीके से बताने का काम करते हैं.
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है? 30 दिनों बाद शरीर में दिख सकते हैं ये 5 बदलाव
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
58 mins agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
16 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
20 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
20 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines