दिल्ली से सिर्फ 250 Km दूर बसा है ये 'हिडन स्पॉट', वीकेंड में यहां मिलेगा सुकून और नेचर की खूबसूरती देखने का शानदार मौका

क्या आप भी दोस्तों के साथ वीकेंड में पहाड़ घूमने का बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाए? तो हम आपको ऐसे हिडन स्पोट के बारे में बताएंगे, जहां बिताया गया हर एक पल अलग सुकून का एहसास और नेचर की शानदार खूबसूरती का दीदार कराएगा.

Lansdowne
1 / 7

अगर शहर की भागदौड़ और रोजमर्रा की थकानभरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर सुकून का अनुभव लेना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन बेहतरीन विकल्प हो सकता है. दिल्ली-एनसीआर से करीब 250 से 270 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह कम समय और कम बजट में यादगार वीकेंड ट्रिप का शानदार मौका देती है.  

विज्ञापन

भीड़ से सिर्फ कुछ घंटों में मिलेगी राहत

भीड़ से सिर्फ कुछ घंटों में मिलेगी राहत2 / 7

शनिवार और रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाने के लिए शुक्रवार शाम या रात को दिल्ली से सफर शुरू करना सबसे अच्छा रहेगा. सुबह तक लैंसडाउन पहुंचकर बिना समय गंवाए घूमना शुरू किया जा सकता है. ऐसा करने से रात में होटल में रुकने का खर्च बचेगा और आप आसानी से घूम सकेंगे.

विज्ञापन

कैसे पहुंचे लैंसडाउन

कैसे पहुंचे लैंसडाउन 3 / 7

अगर आप अपनी कार से जाना चाहते हैं, तो दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और कोटद्वार के रास्ते आसानी से लैंसडाउन पहुंच सकते हैं. पूरे सफर में आपको काफी खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. कार से ईंधन पर लगभग 2,000 से 2,500 रुपये तक खर्च आ सकता है, जबकि टैक्सी का एक तरफ का किराया लगभग 4,000 से 6,000 रुपये तक हो सकता है.

ट्रेन और बस से भी आसान है सफर

ट्रेन और बस से भी आसान है सफर4 / 7

जो लोग बस या ट्रेन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए भी पहले कोटद्वार पहुंचना सबसे सुविधाजनक रहेगा. दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन और बस दोनों की सुविधा आसानी से मिल जाती है. कोटद्वार पहुंचने के बाद आपको वहां से स्थानीय टैक्सी आसानी से मिल जाएगी, जिनसे कुछ ही समय में लैंसडाउन पहुंचा जा सकता है.

विज्ञापन

यहां घूम सकते हैं आप

यहां घूम सकते हैं आप5 / 7

लैंसडाउन घूमने जाएं तो भुल्ला ताल में बोटिंग का आनंद लेना न भूलें. टिफिन टॉप से हिमालय की बर्फीली चोटियों और हरी-भरी घाटियों का दिल आराम देने वाला नजारा भी जरूर देखें. इसके अलावा गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर और कलेश्वर महादेव मंदिर भी आप जा सकते हैं.

शांति और सुकून के लिए आते पर्यटक

शांति और सुकून के लिए आते पर्यटक6 / 7

लैंसडाउन उन यात्रियों के लिए बेहतरीन पर्यटन जगह है, जो भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल, घने जंगल, पहाड़ और ताजी हवा के बीच कुछ यादगार पल बिताना चाहते हैं. यहां का साफ वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरा माहौल हर किसी को फ्रेश फील काराता है, जिसका बहुत जरूरत होती है.

विज्ञापन

कम खर्च में मिलेगा यादगार वीकेंड

कम खर्च में मिलेगा यादगार वीकेंड7 / 7

अगर आप कम बजट में परिवार, दोस्तों के साथ छोटी लेकिन यादगार ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो लैंसडाउन एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. आसान सफर, प्राकृतिक नजारे, शांत वातावरण इस जगह को बेहतरीन वीकेंड स्पॉट बनाता है. हालांकि, यात्रा करने से पहले मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन द्वारा दिशा-निर्देशों का भी देख लें. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:Monsoon Travel India: बारिश में घूमने के लिए भारत की 5 अनोखे गांव, यहां पानी के ऊपर बने हैं

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन