रोज सुबह खाली पेट एक सेब खाने से क्या होता है? 30 दिनों बाद शरीर में दिख सकते हैं ये 5 बदलाव

Khali Pet Seb Khane Ke Fayde: सेब सबसे फायदेमंद फलों में से एक है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना अगर एक महीने तक एक सेब खाया जाए तो शरीर पर कैसा असर दिखता है? यहां जानिए रोज सेब खाया जाए तो क्या होता है.

Roj seb Khane ke fayde
1 / 7
Roj seb Khane ke fayde

Benefits Of Eating Apple Everyday: कहते हैं एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे यानी रोजाना एक सेब खाया जाए तो डॉक्टर दूर रहते हैं. सेब को सबसे फायदेमंद फलों में गिना जाता है. यह सेहत को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं अगर रोजाना 30 दिनों तक सुबह खाली पेट एक सेब खाया जाए तो इसका शरीर पर क्या असर पड़ेगा? यहां जानिए सेब खाने के फायदे, इसका शरीर पर पड़ने वाला असर और किन लोगों को खाने से करना चाहिए परहेज.

विज्ञापन

पाचन को मिलता है फायदा

पाचन को मिलता है फायदा 2 / 7

सेब फाइबर से भरपूर होता है. ऐसे में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के चलते इसे खाने पर शरीर को प्रीबायोटिक मिलता है जो गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखता है. इसमें मौजूद फाइबर मल को भारी करता है जिससे कब्ज की दिक्कत दूर होती है. बाउल मूवमेंट बेहतर होने में भी इससे मदद मिलती है.

विज्ञापन

दिल की दिक्कतों में फायदा

दिल की दिक्कतों में फायदा 3 / 7

सेब खाने पर दिल की दिक्कतें दूर हो सकती हैं. यह गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करता है, ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार है, आर्टरीज में प्लाक जमने से रोकता है और स्ट्रोक के रिस्क को कम कर सकता है.

वजन कम करने में मददगार

वजन कम करने में मददगार 4 / 7

सेब के फायदे वजन कम करने में भी नजर आते हैं. इसे खाने पर शरीर को हाई फाइबर मिलता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. इसका हाई वॉटर कंटेंट और लो कैलोरी वेट लॉस बूस्ट करते हैं.

विज्ञापन

मजबूत होती है इम्यूनिटी

मजबूत होती है इम्यूनिटी 5 / 7

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सेब का असर दिखता है. इसमें विटामिन सी, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुणों के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं.

दिमाग को भी मिलते हैं फायदे

 दिमाग को भी मिलते हैं फायदे 6 / 7

ब्रेन हेल्थ अच्छी रखने में भी सेब का असर दिखता है. सेब मेमोरी को बेहतर करता है, यह न्यूरोजनरेटिव डिजीज से बचाता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करने में असर दिखाता है.

विज्ञापन

किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी

किन्हें बरतनी चाहिए सावधानी 7 / 7

सेब सभी के लिए अच्छा हो यह जरूर नहीं है. सेब में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. जिन लोगों को पेट की दिक्कतें होती रहती हैं या पेट में गैस और अपच की दिक्कत हो उन्हें सुबह खाली पेट सेब खाने से परहेज करना चाहिए. यह भी पढ़ें - तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट ने बताया नुस्खा, कहा 2 मिनट में खाली होंगी आंतें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन