पीले और सफेद आलू में अंतर पता है? ज्यादातर लोग अनजाने में गलत Potato ले आते हैं घर

Yellow potato vs white potato: सफेद और पीले आलू दिखने में भले ही अलग हों लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की डिशेज के लिए किया जाता है. जानें सफेद आलू और पीले आलू में क्या अंतर है और आलू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

White yellow potato difference

किस डिश के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? Image Credits -AI

विज्ञापन

Best Potato For Cooking: आलू हर घर में खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. लेकिन, जब लोग बाजार में आलू लेने जाते हैं तो बस उसका दाम और शेप देखकर आलू खरीद लेते हैं. आलू खरीदने का ये तरीका सही नहीं है. सही आलू का चुनाव न करने के कारण कभी सब्जी में आलू टूटने लगते हैं तो कभी उनमें मनचाहा क्रिस्प नहीं आता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि कुछ आलू जल्दी गल जाते हैं तो वहीं कुछ आलू लंबे समय तक पकाने के बाद भी नहीं पकते. दरअसल बाजार में दो तरह के आलू आते हैं, सफेद आलू (White Potato) और पीले आलू (Yellow potato) और दोनों ही तरह के आलू अलग-अलग सब्जियों और डिशेज के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – रोटी के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है? झटपट बनाएं ये टमाटर का चोखा, स्वाद में है लाजवाब

विज्ञापन

क्या है दोनों आलू में असली फर्क?

सफेद और पीले आलू में केवल उनके रंग का फर्क नहीं है बल्कि इसमें असली भूमिका तो स्टार्च और उसमें मौजूद नमी की होती है. दोनों आलू के स्टार्च के लेवल में अंतर होने की वजह से ही किसी आलू का टेक्सचर पकाने के बाद बदल जाता है. जिन आलू में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है, वो सफेद रंग के होते हैं और जिन आलू में स्टार्च की मात्रा थोड़ी कम होती है, वो पीले रंग के होते हैं. स्टार्च की मात्रा ज्यादा होने के कारण पकने के बाद सफेद आलू ज्यादा सूखे और फ्लफी हो जाते हैं. वहीं, दूसरी तरफ कम मात्रा में स्टार्च होने के कारण पीले आलू पकने के बाद भी अपनी शेप बरकरार रखते हैं.

फ्राइज बनाना है तो ऐसा आलू चुनें

अगर आपको फ्राइज बनाने के लिए सही आलू चुनना हो तो हमेशा सफेद आलू का ही चुनाव करें. सफेद आलू में मौजूद ज्यादा मात्रा में स्टार्च फ्राइज बनाते समय आलू को बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रखने में मदद करता है. फ्राइज बनाते समय सिर्फ आलू का रंग ही नहीं, बल्कि उन्हें काटने का तरीका भी बहुत मायने रखता है.

विज्ञापन

सब्जी में डालने के लिए कौन सा आलू बेस्ट है?

अगर आप सब्जी में टूटे आलू से परेशान हैं तो इसके लिए आपको सही आलू का चयन करना पड़ेगा. सब्जी में डालने के लिए पीले आलू सबसे बेस्ट होते हैं. पीले आलू में स्टार्च की मात्रा कम होने की वजह से ये अपना आकार नहीं बदलते हैं और फर्म रहते हैं. अगर आप कोई ऐसी सब्जी बना रहे हैं जिसे ज्यादा समय तक पकाने की जरूरत है और आप चाहते हैं कि उसमें आलू की शेप भी न बदले तो पीले आलू सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे.

विज्ञापन

उबालते समय ये छोटी गलती बिगाड़ देगी टेक्सचर

सिर्फ इतना ही काफी नहीं है कि आप बस सही रंग का आलू चुनें बल्कि आलू को सही से पकाना भी काफी जरूरी स्टेप होता है. आलू को उबालने के लिए हमेशा शुरुआत ठंडे पानी से ही करें. ऐसा करने से आलू को समान रूप से पकने में मदद मिलेगी. ध्यान रहे कि आप आलू को जरूरत से ज्यादा न उबालें क्योंकि ऐसा करने से आलू ज्यादा मुलायम हो जाता है और आसानी से टूट भी जाता है. अगर आपको चेक करना हो कि आलू हुआ है या नहीं तो उसके लिए चाकू को आलू के अंदर डालकर देखिए. अगर चाकू आसानी से अंदर जा रहा है और आलू टूट भी नहीं रहा, मतलब आलू बिल्कुल सही तरह से पका है.

विज्ञापन

आलू खरीदते समय रंग के साथ ये चीजें भी देखें

  • आलू खरीदते समय ये भी देखें कि उस पर बहुत ज्यादा निशान न हों.
  • अगर आलू में बहुत ज्यादा हरा हिस्सा दिख रहा है तो उसे न खरीदना ही बेहतर होगा.
  • आलू खरीदते समय यह भी चेक करें कि आलू बहुत नरम और सड़ा हुआ तो नहीं है.

यह भी पढ़ें – चीनी के बिना भी मीठी हो जाएगी चाय, ये 6 चीजें देंगी कुदरती मिठास

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ