रोटी के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है? झटपट बनाएं ये टमाटर का चोखा, स्वाद में है लाजवाब

Tomato Chokha: ट्राई करें भुने हुए टमाटर, हरी मिर्च और मूंगफली से बना चटपटा और स्मोकी टमाटर चोखा. खास बात यह है कि इसे बिना प्याज-लहसुन के भी आसानी से बनाया जा सकता है और मिक्सी की जगह सिलबट्टे पर दरदरा कूटने से इसका देसी स्वाद और टेक्सचर बरकरार रहता है.

Tamatar Chokha

रोटी के साथ बनाएं चटपटा टमाटर चोखा. Image Credits - AI

Tamatar Chokha Recipe: अक्सर खाना बनाते समय एक ही समस्या होती है कि रोटी के साथ क्या बनाएं. कभी-कभी रोटी के साथ कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद में भी चटपटा हो. लेकिन ऐसे में अक्सर आलू की सब्जी या चोखा बनाकर खा लिया जाता है. लेकिन, अब आलू के चोखे के अलावा टमाटर का चटपटा, स्मोकी फ्लेवर वाला चोखा भी कम समय में बनाया जा सकता है. टमाटर के इस चोखे की खासियत ये है कि आप इसे बिना प्याज-लहसुन के बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे 10 मिनट के अंदर आप स्वादिष्ट टमाटर चोखा बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर चोखा बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

टमाटर- 3 से 4 पके हुए
हरी मिर्च- 2
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच (भुनी हुई)
जीरा- 1 छोटा चम्मच (भुना हुआ)
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद के हिसाब से
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

टमाटर चोखा बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले टमाटर और हरी मिर्च को लेकर दोनों पर अच्छे से तेल लगा लीजिए.
  • तेल लगाने के बाद इन्हें गैस की फ्लेम पर तब तक भून लीजिए, जब तक टमाटर का छिलका काला न पड़ जाए और अंदर से वे नरम न हो जाएं. भूनने के बाद इन्हें प्लेट पर निकाल लीजिए और ठंडा होने के बाद छिलके निकाल दीजिए.
  • इस चोखे की खासियत इसका टेक्सचर होता है, इसलिए हम इसे मिक्सी में नहीं पीसेंगे. भुने हुए टमाटर, मिर्च, भुनी मूंगफली, भुना जीरा, काली मिर्च पाउडर और नमक को सिलबट्टे पर डालकर हल्के हाथों से दरदरा कूट लीजिए ताकि ये पूरी तरह पेस्ट न बन जाए.
  • आखिर में इस मिश्रण में बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नींबू का रस मिला दीजिए. लीजिए आपका टेस्टी टमाटर चोखा तैयार है.

ऐसे करें सर्व

इस चटपटे टमाटर चोखे को आप गरम-गरम रोटी के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो इसे पराठे, पूरी या चावल के साथ भी खा सकते हैं. आप चोखे को हल्का गर्म या ठंडा, दोनों ही तरीकों से खा सकते हैं.

विज्ञापन

टमाटर चोखे को स्वादिष्ट बनाने की छोटी-छोटी ट्रिक्स

अगर आप चाहते हैं कि चोखे का स्वाद बहुत अच्छा आए तो आप कोशिश करें कि टमाटर पूरी तरह पके हुए और रसीले हों. टमाटर को भूनते समय उन्हें अच्छे से भूनें लेकिन ध्यान रखें कि वो जल न जाएं. कोशिश करें कि आप पीसने के लिए मिक्सी का यूज न करें वरना चोखे का पारंपरिक टेस्ट नहीं आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ