Travel: दक्षिण भारत हर तरह के ट्रैवलर्स को अट्रैक्ट करता है. सोलो ट्रैवलर्स से लेकर कपल्स, ग्रूप ट्रिप्स और फैमिली ट्रिप के लिए भी दक्षिण भारत (South India) एक शानदार जगह है. इसकी एक खासियत यह भी है कि यहां आप पहाड़, झील, झरने, समुद्र तट और मैदानों सभी की सैर कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप सितंबर या आने वाले कुछ महीनों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो साउथ इंडिया के इन 5 शहरों की सैर पर जा सकते हैं. ये ट्रैवल डेस्टिनेशंस (Travel Destinations) इस सीजन में घूमने के लिए बेस्ट हैं.
यह भी पढ़ें – सिर्फ ऋषिकेश, दार्जिलिंग ही नहीं, सितंबर में दोस्तों के साथ इन जगहों पर भी घूमने का भी बनाएं शानदार प्लान!
सितंबर के महीने में घूमें दक्षिण भारत के ये 5 शहर
वर्काला
केरलम में साइटसीइंग के लिए बेहद खूबसूरत जगहे हैं. इन्हीं में से एक है वर्काला. यहां आप समुद्रतट पर घूम सकते हैं, समुद्र के किनारे स्थित ऊंची और अनोखी चट्टानों को देख सकते हैं और मंदिर व मठ जा सकते हैं. वर्काला में आप वर्काला बीच, वर्काला क्लिफ, कप्पिल बीच और झील, शिवगिरी मठ, जनार्दनस्वामी मंदिर और अंजेगो किला और लाइटहाउस जा सकते हैं.
अरकू घाटी
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टन जिले में पूर्वी घाटी पर स्थित एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है अरकू घाटी (Araku Vally). यहां का मौसम यूं तो सालभर सुहावना रहता है लेकिन सितंबर से मार्च के बीच यहां घूमने का अपना ही एक अलग मजा है. यह पीक सीजन का समय है जब मौसम में ठंडक रहती है और प्राकृतिक सौंदर्य भी देखने लायक होता है. यहां बोर्रा गुफाएं, झरने, हरे पर्वत, कॉफी म्यूजिम, ट्राइबल म्यूजिम, डोल्फिन्स नोज लाइटहाउस और सुंदर टी गार्डन में घूमा जा ससकता है.
वायनाड
वायनाड, केरलम के उत्तर पूर्व में स्थित एक पॉपलुर हिल स्टेशन है. आमतौर पर अक्टूबर से मार्च तक का समय वायनाड घूमने का अच्छा समय बताया जाता है लेकिन सितंबर में भी इस शहर की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है. यहां आप ट्रेकिंग, नेचर वॉल्क, बर्ड वॉचिंग, सफारी और हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं. वायनाड की खूबसूरती ऐसी है कि दिल में उतर जाती है. वायनाड में आप चेम्ब्रा चोटी, बाणासुर पहाड़ी, पूकोड झील, करपुझा बांध, सूचिपाड़ा झरने, कांठनपाड़ा झरने और लक्कडी व्यू पॉइंट जैसी जगहों का मजा ले सकते हैं.
कोडाइकनाल
तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी पहाड़ियों पर बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है कोडाइकनाल. आपने फिल्म मंजुमल बॉयज में भी कोडाइकनाल देखा होगा. यहां गुना केव्स हैं जिसे फिल्म में दिखाया गया है. आप कोडाइकनाल में कोडाइकनाल झील, कोकर वॉक, ब्रायंट पार्क और पिलर रॉक्स घूमने जा सकते हैं.
कूर्ग
कर्नाटक के कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है. कूर्ग में आप मदिकेरी घूमने जा सकते हैं. यहां राजा की सीट, एबे फॉल्स, मदिकेरी किला और ओंकारेश्वर मंदिर घूमने की प्रमुख डेस्टिनेशंस हैं. दुबारे हाथी शिविर और मंडलपट्टी पीक भी घूमने जाया जा सकता है. साल के आखिरी दिनों में घूमने के लिए कूर्ग एक परफेक्ट जगह है. खासतौर से परिवार के साथ ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो कूर्ग को अपनी लिस्ट में जरूर रखें.
यह भी पढ़ें- September Travel: सितंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन जगहों पर मिलेगा सुकून, यादगार बनेगी ट्रिप
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 hr agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
6 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
10 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
11 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines