सिर्फ ऋषिकेश, दार्जिलिंग ही नहीं, सितंबर में दोस्तों के साथ इन जगहों पर भी घूमने का भी बनाएं शानदार प्लान!

क्या आप भी सितंबर के महीने में दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन कहां जाए, यह तय नहीं कर पा रहे हैं, तो आइए आपको कुछ जगहों के बारे में बताए.

Best Places To Visit In India In September
1 / 6
दोस्तों के साथ सितंबर के महीने में कहां-कहां घूमने जा सकते हैं? (Image: AI)

सितंबर का महीना घूमने के लिए काफी बढ़िया माना जाता है, क्योंकि मौसम न ज्यादा गर्म होता है और साथ ही बारिश भी कम हो जाती है, जिस वजह से घूमना आसान और ट्रिप यादगार हो जाती है. अगर आप भी दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में हम आपको बताएं आप कहां-कहां घूमने जा सकते हैं.  

विज्ञापन

ऋषिकेश

ऋषिकेश2 / 6

अगर आप दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं, तो सितंबर में ऋषिकेश घूमने एक अच्छा विकल्प हो सकता है. कम बजट में एक अच्छी ट्रिप के लिए ये जगह बेस्ट है. आप यहां गंगा किनारे बैठ कर नेचर का आनंद ले सकते हैं और दोस्तों के साथ कई फन एक्टिविटी कर सकते हैं.

विज्ञापन

उदयपुर

उदयपुर3 / 6

दोस्तों के साथ आप उदयपुर भी घूमने का प्लान बना सकते हैं. राजस्थान का ये शहर अपने ऐतिहासिक महलों, खूबसूरत झीलों के लिए मशहूर है. साथ ही यहां का खानपान, कल्चरल डांस और म्यूजिक आदि लोगों को काफी पसंद आता है. आप दोस्तों के साथ यहां एक अच्छा समय बिता सकते हैं.

लोनावला

लोनावला 4 / 6

अगर आप नेचर को करीब से देखना चाहते हैं और उसका आनंद उठाना चाहते हैं, तो लोनावला काफी अच्छी जगह हो सकती है. मानसून के बाद यहां का मौसम जन्नत जैसा अनुभव देते हैं, मानों आप सपनों की दुनिया में आ गए. यहां दोस्तों के साथ घूमने में काफी अच्छा लगता है.

विज्ञापन

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग5 / 6

अगर आप पहाड़ों और ठंडी जगह की सैर करना चाहते हैं, तो दार्जिलिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां दोस्तों के साथ चाय के बागानों में घूमना, सनराइज देखना, ट्रेन में घूमना काफी अच्छा अनुभव देता है.

गोवा

गोवा6 / 6

सितंबर के महीने में गोवा घूमना भी अच्छा विकल्प हो सकता है. गोवा अपनी नाइट लाइफ और पार्टी के लिए जाना जाता है. दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये जगह काफी मशहूर है. आप यहां का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:  7000 के बजट में नौकुचियाताल और शोघी समेत इन 7 हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं आप, आज

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन