Water PH Level For Hair: बालों की सही देखभाल के लिए सिर्फ अच्छे शैंपू और हेयर ऑयल ही नहीं, बल्कि जिस पानी से आप बाल धोते हैं उसका pH (पीएच) लेवल भी अहम भूमिका निभाता है. कई लोग हेयर फॉल की वजह तनाव, खानपान या मौसम को मानते हैं, लेकिन पानी का गलत pH भी बालों और स्कैल्प की सेहत को इफेक्ट कर सकता है, हालांकि, हेयर फॉल के पीछे कई वजह हो सकती हैं और सिर्फ पानी का pH ही इसका कारण नहीं हो सकता. इसलिए आपको पानी के पीएच लेवल के बारे में पता होना चाहिए, ताकि हेयर फॉल जैसी समस्या से निपटा जा सके. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप बालों के लिए किस pH का पानी बेहतर माना जाता है और इसका पता कैसे लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने वाला राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा, जानें बनाने का सही तरीका
क्या होता है पीएच लेवल?
पीएच लेवल एक तरह का स्केल होता है, जिससे पता चलता है कि कोई पदार्थ अम्लीय, क्षारीय या न्यूट्रल है. इसके लेवल होते हैं जिसके आधार पर तय किया जाता है कि यह बालों के लिए कैसा होगा जैसे- पीएच 7 लेवल न्यूट्रल होता है, 7 से कम अम्लीय और 7 से ज्यादा क्षारीय होता है.
बालों के लिए कौन सा पीएच पानी बेहतर है?
कई एक्सपर्ट के अनुसार, हल्का अम्लीय से न्यूट्रल पानी बालों के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है. यह स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है और बालों की बाहरी परत को अधिक हेल्दी रखता है.
ज्यादा पीएच वाले पानी से क्या हो सकता है?
अगर पानी का pH लगातार बहुत अधिक है तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है. इससे बाल रूखे और फ्रिजी हो सकते हैं और एक वक्त के बाद बालों की चमक खराब हो सकती है. इससे स्कैल्प में खुजली या सूखापन महसूस हो सकता है, जो बाल टूटने की समस्या बढ़ सकती है.
क्या हार्ड वॉटर भी हेयर फॉल बढ़ा सकता है?
हार्ड वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल ज्यादा होते हैं. यह सीधे बाल झड़ने का कारण साबित नहीं हुआ है, लेकिन शैंपू अच्छी तरह झाग नहीं बना पाता. बालों पर मिनरल की परत जम सकती है. इससे बालों के टूटने की संभावना बढ़ सकती है.
इसे भी पढ़ें- केला नेचुरल है या केमिकल से पका हुआ? इस ट्रिक से तुरंत मिनटों में चलेगा पता
संबंधित खबरें
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
19 mins agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
2 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
16 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
21 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines