Baby’s Health: भारत में बच्चे की मालिश करने को जरूरी समझा जाता है. दादी-नानी इस काम को पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने बच्चों को सिखाती रही हैं. कहते हैं बच्चे की मालिश (Baby Massage) की जाए तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है, बच्चे की वृद्धि बेहतर तरह से होती है और बच्चा जल्दी चलने-दौड़ने लगता है. लेकिन, एक सवाल अक्सर मां को परेशान करता है कि बच्चे की मालिश के लिए सही तेल कौनसा है. ऐसे में बच्चों के डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बच्चे की मालिश करने के लिए किस तेल का इस्तेमाल करना चाहिए और किस तेल का नहीं. डॉक्टर का कहना है कि गलत तेल से बच्चे की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते हैं बच्चे की मालिश किस तेल (Massage Oil) से की जा सकती है.
बच्चे की मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल | Best Oil For Baby Massage
डॉ. रवि मलिक का कहना है कि इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार, बच्चे के शरीर की मालिश करने के लिए नारियल का तेल, तिल का तेल या सूरजमुखी का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है. ये तेल बच्चे की त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और इसीलिए ये तेल बच्चे की मालिश के लिए सही हैं. ध्यान रहे कि आप खाने वाले नारियल के तेल (Coconut Oil) का इस्तेमाल करें जोकि कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल हो.
यह भी पढ़ें – पत्नी को मजाक में भी पति से नहीं कहनी चाहिए ये 4 बातें, Relationship Coach से जान लें वजह
मालिश के लिए कौनसा तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
बच्चे की मालिश के लिए डॉक्टर का कहना है कि सरसों का तेल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सरसों के तेल से बच्चे का स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है और बच्चे की स्किन इरिटेट हो सकती है या बच्चे को खारिश हो सकती है. इसके अलावा किसी भी तरह के मेडिकेटेड ऑयल्स यानी दवाई वाले ऑयल्स का इस्तेमाल नहीं करने हैं. मालिश करने के लिए उन तेलों को भी नहीं चुनना चाहिए जिनमें केमिकल्स होते हैं या अलग से सुगंध डाली गई होती है. डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के शरीर की मालिश के लिए सादे, बिना सुंगध और केमिकल वाले ऑयल्स का इस्तेमाल करना चाहिए.
डॉक्टर की सलाह है कि मालिश के लिए ऑलिव ऑयल (Olive Oil) के इस्तेमाल से भी परहेज करना चाहिए. पीडियाट्रिशियन मालिश के लिए इस तेल के इस्तेमाल से इसलिए मना करते हैं क्योंकि इससे स्किन इरिटेशन हो सकती है.
जरूर करें पैच टेस्ट
बच्चे के शरीर की मालिश करने के लिए कोई भी तेल चुनने से पहले यह देख लें कि तेल से बच्चे की स्किन पर लाल चकत्ते तो नहीं पड़ रहे या खुजली तो नहीं हो रही. इसके लिए पैच टेस्ट किया जाता है. कोहनी के पास छोटे से हिस्से पर तेल लगाएं और देखें कि इस तेल से किसी तरह का रिएक्शन हो रहा है या नहीं. रिएक्शन ना हो तो समझ जाएं कि यह तेल बच्चे के लिए सही है और इससे मालिश की जा सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Parenting Tips: बच्चे के दिमाग के लिए दुश्मन हैं ये 5 आदतें, साइकोलॉजिस्ट ने कहा पैरेंट्स ना करें ये गलतियां
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines