पत्नी को मजाक में भी पति से नहीं कहनी चाहिए ये 4 बातें, Relationship Coach से जान लें वजह

Relationship Tips: पत्नी अक्सर ही पति से ऐसी बातें कह देती है जो उसे नहीं कहनी चाहिए. इन बातों से रिश्ते की डोर कमजोर हो सकती है.

Relationship Tips

Relationship Advice: जानिए पत्नी को किन बातों का जरूर रखना चाहिए ख्याल. Image Credit- Pexels

Relationship: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है. हर रिश्ते की तरह इस रिश्ते में भी नोंक-झोंक चलती रहती है, लेकिन पत्नी की बातें पति को कई हद तक प्रभावित करती है. अगर पत्नि (Wife) पति को दुख पहुंचाने के लिए जाने-अनजाने कुछ बोल देती है तो इससे पति अंदर तक टूट जाता है. ऐसे में इस मजबूत रिश्ते की नींव कमजोर हो जाए तो प्रेम की इमारत ढहने में वक्त नहीं लगता. इसी बारे में रिलेशनशिप कोच (Relationship Coach) कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. रिलेशनशिप कोच ने बताया है कि वो कौनसी 4 बातें हैं जो पत्नि को अपने पति से कभी नहीं कहनी चाहिए. आप भी जान लीजिए यहां.

विज्ञापन

पत्नी को पति से कभी नहीं कहनी चाहिए ये बातें | Things Wife Should Never Say To Her Husband

पति की तुलना

पत्नी को कभी भी अपने पति की तुलना किसी और व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए. चाहे वो दूसरा व्यक्ति आपका भाई हो, दोस्त हो या फिर आपके पिता हों. आपका पति एक अलग इंसान है और वे लोग अलग. आपको अपने पति को जैसा है वैसा ही उसे अपनाना होगा और प्यार करना होगा. तुलना करके आप उसके मन को सिर्फ ठेस ही पहुंचाएंगी.

विज्ञापन

अपमानित करना

पत्नी को पति या उसके परिवार को अपमानित नहीं करना चाहिए. आप अपने मन की बात पति (Husband) से कह सकती हैं. लेकिन, बातें प्रेम और सम्मान के साथ भी कही जा सकती हैं, बिना किसी को अपमानित किए. अपमानित करने की भावना से कुछ कहा जाए तो रिश्तों में खटास पड़ जाती है.

विज्ञापन

काम के स्ट्रगल को नजरअंदाज करना

पति अपने काम को लेकर कितना परेशान है या स्ट्रगल कर रहा है इसे पत्नि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अक्सर पत्नी बात-बात पर यह कह देती है कि आखिर तुम करते ही क्या हो. पति के लिए घर ही वह जगह है जहां पर वह चैन की सांस ले पाता है, जहां वह काम से परेशान होकर आता है लेकिन परेशान रहना नहीं चाहता है. ऐसे में पत्नि को पति की मेहनत की सराहना करनी चाहिए.

बेडरूम को कंप्लेन जोन बना देना

पत्नी पति से अपने मन की बातें कहती है तो अक्सर ही तरह-तरह की शिकायत भी करती रहती है. लेकिन, बेडरूम को कभी भी कंप्लेन जोन नहीं बनाना चाहिए. स्पेस क्रिएट करना जरूरी है, बेडरूम में प्यार से बात करना जरूरी है, एकदूसरे के करीब रहना जरूरी है क्योंकि कंप्लेन आप बाद में भी कर सकती हैं. बेडरूम में भी हमेशा कंप्लेन की जाए तो आपके खास पल भी खास लगना बंद हो जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ