Hair Care: हेयर केयर में कई अलग-अलग तरह की चीजों को इस्तेमाल करके देखा जाता है. कुछ चीजों को बालों पर लगाया जाता है तो कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनका सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे अंदरूनी रूप से बालों को फायदा मिल सके. यहां ऐसे ही एक फल का जिक्र किया जा रहा है जिसका जूस पीने की सलाह डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवांदा दे रही हैं. डॉ. निरुपमा परवांदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि बालों को मजबूत (Strong Hair) और खूबसूरत बनाने के लिए किस जूस को पिया जा सकता है.
बालों को मजबूत बनाने के लिए जूस | Juice For Strong Hair
डॉ. निरुपमा परवांदा का कहना है कि बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवला का जूस (Amla Juice) पिया जा सकता है. आंवला जूस विटामिन सी से भरपूर होता है. यह जूस कोलाजन प्रोडक्शन को बेहतर करता है और बालों को मजबूत बनाने में असरदार होता है. डॉ. निरुपमा आंवला जूस को बालों के लिए 10 में से 9 नंबर दे रही हैं.
यह भी पढ़ें – Navratri Special: नवरात्रि में चाहते हैं सुंदर ग्लोइंग स्किन, घर पर ही ट्राई करें ये फेशियल
बालों को आंवला जूस से कई फायदे मिलते हैं. यह जूस हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर करने में असर दिखाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं सो अलग. इस जूस को पीने पर स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होने लगता है. वहीं, इस जूस से बालों के समय से पहले सफेद होने की दिक्कत भी दूर हो जाती है.
ये जूस भी हैं फायदेमंद
- बालों को खूबसूरत बनाने के लिए गाजर का जूस भी पिया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इसमें बीटा कैरोटीन होते हैं जो बालों को फायदा देते हैं.
- मेथी का पानी भी डर्मेटोलॉजिस्ट ने बालों के लिए बेहद अच्छा बताया है. मेथी का पानी (Methi Water) एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे पीने में बस एक ही बात का ख्याल रखना जरूरी है कि इसे जरूरत से ज्यादा ना पिया जाए नहीं तो ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है.
- ABC जूस यानी सेब, चुकुंदर और गाजर को मिलाकर बने जूस को डर्मेटोलॉजिस्ट बालों के लिए बेस्ट बता रही हैं. इस जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन ए सब होता है और इसीलिए ये बालों के लिए अच्छा है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – Navratri 2025: नवरात्रि में पसीना नहीं बिगाड़ेगा आपका लुक, इन 7 हैक्स से मेकअप रहेगा लॉन्ग लास्टिंग
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
59 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
15 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines