यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 5 गलतियां, डॉक्टर ने कहा सताने लगेगा गठिया का दर्द

Uric Acid Causes: यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ लेवल कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनता है. ऐसे में यहां जानिए कौनसी गलतियां यूरिक एसिड और गठिया की वजह बनती हैं.

Uric Acid Causes

Gout Causes: जानिए कौनसी गलतियां बन सकती हैं गठिया की वजह. Image Credits - Freepik

विज्ञापन

High Uric Acid: गाउट आर्थराइटिस का एक प्रकार है जोकि यूरिक एसिड के कारण होता है. यूरिक एसिड एक प्रकार का वेस्ट पदार्थ होता है जो प्यूरिन से भरपूर फूड्स खाने पर शरीर में रिलीज होता है. आमतौर पर किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है लेकिन अगर यूरिक एसिड का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो यह शरीर में फैलने लगता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स हाथ-पैरों की उंगलियों में जमने लगते हैं और गठिया (Gout) की दिक्कत हो जाती है. ऐसे में यूरिक एसिड के लेवल्स कम रखने की कोशिश करना बेहद जरूरी है. जनरल फिजीशियन और डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में बताया है कि कौनसी गलतियां यूरिक एसिड लेवल्स को बढ़ा सकती हैं. डॉक्टर का कहना है कि इन गलतियों के कारण ठंड के मौसम में यूरिक एसिड बढ़ता है, गठिया का दर्द बढ़ सकता है और जोड़ों में दर्द रहता है. ऐसे में आप भी जान लीजिए कौनसी हैं वो गलतियां जो यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बनती हैं और जिनसे परहेज किया जाना जरूरी है.

यूरिक एसिड बढ़ाने वाली गलतियां | Mistakes That Increase Uric Acid

बहुत मीठा खाना

विज्ञापन

डॉक्टर का कहना है कि बहुत ज्यादा मीठा खाना खाने या शुगरी ड्रिंक्स यानी मीठे पेय पदार्थ पीने से शुगर के क्रिस्टल्स यूरिक एसिड को शरीर में जमाने का काम करते हैं.

चलना-फिरना कम करना

विज्ञापन

अगर चलना-फिरना कम कर देंगे और किसी तरह की एक्सरसाइज भी नहीं करेंगे तो इससे शरीर का मोटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और यूरिक एसिड का इकट्ठा होने लगता है.

पानी कम पीना

विज्ञापन

यूरिक एसिड को शरीर खुद ही फिल्टर करके पेशाब के रास्ते निकाल देता है. लेकिन, अगर पानी कम पिया जाए तो यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते बाहर नहीं निकलेगा और शरीर में ही जमा होता रहेगा.

हाई प्रोटीन डाइट लेना

विज्ञापन

ज्यादा मीट वाली या हाई प्रोटीन डाइट लेने पर शरीर में यूरिक एसिड ज्यादा बनने लगेगा. यूरिक एसिड ज्यादा बनेगा तो शरीर में जमेगा भी ज्यादा जिससे शरीर इसे नेचुरली फिल्टर करके नहीं निकाल सकेगा.

ज्यादा कॉफी या चाय पीना

विज्ञापन

कैफिनेटेड ड्रिंक्स पीने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे शरीर में यूरिक एसिड जमने लगता है और बढ़ जाता है.

कैसे कम होगा यूरिक एसिड

विज्ञापन
  • यूरिक एसिड कम करने के लिए नींबू पानी (Lemon Water) पिया जा सकता है. लेकिन, आपको ठंडा नींबू पानी नहीं पीना है बल्कि गर्म नींबू पानी पीना है.
  • चेरी जूस पीने पर इंफ्लेमेशन कम हो सकती है और यूरिक एसिड लेवल्स कम होने में असर दिखता है.
  • सेब का सिरका पीने पर भी हाई यूरिक एसिड कम होने लगता है. सेब का सिरका पानी में डाइल्यूट करके ही पिएं.
  • अदरक (Ginger) का सेवन भी यूरिक एसिड को कम कर सकता है. अदरक को छोटे टुकड़े में काटकर पानी में डालें और उबाल लें. इस पानी को छानकर हल्का गर्म पीने पर यूरिक एसिड कम होता है.
  • खीरे का जूस पीने पर यूरिक एसिड लेवल्स कम होने में असर दिख सकता है. खीरे का जूस शरीर से गंदे टॉक्सिंस को निकालता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ