Navratri Special: नवरात्रि में चाहते हैं सुंदर ग्लोइंग स्किन, घर पर ही ट्राई करें ये फेशियल

Navratri Skincare: ऐसे बहुत से लोग हैं जो चाहते हैं कि वे नवरात्रि में सबसे सुंदर दिखें. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे फेशियल कर सकते हैं.

facial

नवरात्रि में सबसे सुंदर दिखने के लिए घर पर करें फेशियल. Image Source Freepik

Navratri Skincare: आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी त्वचा पर निखार लाने के लिए बहुत कुछ करते हैं. इसके लिए वे बाहर पार्लर जाते हैं और अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. साथ ही बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें यह नहीं पता होता कि घर पर ही अपनी स्किन को कैसे सुंदर बनाया जा सकता है. अगर आप भी इन्हीं में हैं और बिना ज्यादा खर्च किए सुंदर ग्लो (Glowing Skin) चाहते हैं, तो आइए जानें कि आप घर पर कम पैसों में घरेलू चीजों से फेशियल कैसे कर सकते हैं और अपनी त्वचा को सुंदर बना सकते हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि फेशियल ग्लो | Navratri Facial Glow

त्वचा पर करें आइसिंग

अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए सबसे पहले अपनी त्वचा पर आइसिंग (Face Icing) करें. इसके लिए एक बड़ा सा बाउल लें, उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालें. फिर अपनी स्किन को उस बाउल में कुछ देर के लिए डुबोकर बाहर निकालें. इस तरह आपकी स्किन में अच्छी तरह से आइसिंग हो जाएगी.

विज्ञापन

कच्चे दूध से करें क्लींजिंग

दूसरे स्टेप में एक कटोरी कच्चा दूध लें (Raw Milk). कॉटन (Cotton) की मदद से अपनी स्किन को अच्छी तरह क्लीन करें. इससे आपकी स्किन अंदर से डबल क्लीन (Double Clean) होगी और चेहरा साफ नजर आएगा. साथ ही दूध से चेहर को क्लीन करना बहुत ही फायदेमेंद भी है.

विज्ञापन

फेस स्क्रब

अब आधा टमाटर लें. इसके ऊपर शहद और चीनी डालकर अपनी स्किन को अच्छे से स्क्रब करें. इससे आपकी त्वचा काफी क्लीन होगी और डेड स्किन सेल्स (Dead Cells) निकल जाएंगी. जिससे चेहरा सुंदर नजर आएगा.

फेस पैक

स्क्रब के बाद अपनी त्वचा पर फेस पैक लगाएं. इसके लिए कॉफी, बेसन, मिल्क और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और अच्छे से अपनी त्वचा पर लगाएं. 10 मिनट के लिए सूखने दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ