बालों को मजबूत बना देगा यह घर पर बना हरा जूस, डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा हेयर खूबसूरत हो जाएंगे आपके

Juice For Healthy Hair: कमजोर बाल टूटते देर नहीं लगती है. ऐसे में बालों को मजबूत बनाने के लिए घर पर ही इस हरे फल का जूस बनाकर पिया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है बालों के लिए बेहद फायदेमंद है यह जूस.

Amla Juice For Strong Hair

Juice For Strong Hair: बालों को मजबूत बना देगा यह हरा जूस. Image Credit- Unsplash

Hair Care: हेयर केयर में कई अलग-अलग तरह की चीजों को इस्तेमाल करके देखा जाता है. कुछ चीजों को बालों पर लगाया जाता है तो कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनका सेवन करने की सलाह दी जाती है जिससे अंदरूनी रूप से बालों को फायदा मिल सके. यहां ऐसे ही एक फल का जिक्र किया जा रहा है जिसका जूस पीने की सलाह डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवांदा दे रही हैं. डॉ. निरुपमा परवांदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि बालों को मजबूत (Strong Hair) और खूबसूरत बनाने के लिए किस जूस को पिया जा सकता है.

विज्ञापन

बालों को मजबूत बनाने के लिए जूस | Juice For Strong Hair

डॉ. निरुपमा परवांदा का कहना है कि बालों को मजबूत बनाने के लिए आंवला का जूस (Amla Juice) पिया जा सकता है. आंवला जूस विटामिन सी से भरपूर होता है. यह जूस कोलाजन प्रोडक्शन को बेहतर करता है और बालों को मजबूत बनाने में असरदार होता है. डॉ. निरुपमा आंवला जूस को बालों के लिए 10 में से 9 नंबर दे रही हैं.

विज्ञापन

बालों को आंवला जूस से कई फायदे मिलते हैं. यह जूस हेयर ग्रोथ (Hair Growth) बेहतर करने में असर दिखाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं सो अलग. इस जूस को पीने पर स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होने लगता है. वहीं, इस जूस से बालों के समय से पहले सफेद होने की दिक्कत भी दूर हो जाती है.

विज्ञापन

ये जूस भी हैं फायदेमंद

  • बालों को खूबसूरत बनाने के लिए गाजर का जूस भी पिया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इसमें बीटा कैरोटीन होते हैं जो बालों को फायदा देते हैं.
  • मेथी का पानी भी डर्मेटोलॉजिस्ट ने बालों के लिए बेहद अच्छा बताया है. मेथी का पानी (Methi Water) एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे पीने में बस एक ही बात का ख्याल रखना जरूरी है कि इसे जरूरत से ज्यादा ना पिया जाए नहीं तो ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है.
  • ABC जूस यानी सेब, चुकुंदर और गाजर को मिलाकर बने जूस को डर्मेटोलॉजिस्ट बालों के लिए बेस्ट बता रही हैं. इस जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन ए सब होता है और इसीलिए ये बालों के लिए अच्छा है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ