Toner For Open Pores: चेहरे पर बड़े-बड़े ओपन पोर्स कई लोगों की आम समस्या है. इनकी वजह से त्वचा असमान, बेजान और ऑयली दिखाई देने लगती है.ओपन पोर्स में धूल, गंदगी और अतिरिक्त तेल जमा होने से ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है. हालांकि, ओपन पोर्स को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन सही स्किन केयर और कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें कम दिखाई देने वाला जरूर बनाया जा सकता है. अगर आप भी बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अपनी त्वचा को ग्लोइंग और स्मूथ बनाना चाहते हैं तो घर पर बना एक आसान टोनर आपकी मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ फटे होंठों के लिए नहीं! पेट्रोलियम जैली के ये इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान
क्यों होते हैं ओपन पोर्स?
ओपन पोर्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और यह कारण सबके अलग-अलग हो सकते हैं. हालांकि, आपको अपने होने का सही कारण पहचानना होगा.
- स्किन ऑयली होना
- कोलेजन की कमी होना
- सूरज की हानिकारक किरणों का असर
- जेनेटिक कारण होना
- गलत स्किन केयर रूटीन
- चेहरे पर गंदगी जमा होना
होममेड टोनर कैसे बनाएं?
चावल का पानी स्किन को टाइट करने, तेल को नियंत्रित करने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. वहीं, गुलाब जल त्वचा को ठंडक और फ्रेशनेस देने का काम करता है.
सामग्री
- चावल का पानी- 3 चम्मच
- गुलाब जल- 4 चम्मच
- एक स्प्रे बोतल
विधि
- सबसे पहले चावल को धोकर उसका पानी अलग कर लें.फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं और अब मिश्रण को स्प्रे बोतल में भर लें.
- बस आपका होममेड टोनर तैयार है.
इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले चेहरे को किसी माइल्ड फेस वॉश से साफ करें.
- कॉटन की मदद से या स्प्रे करके टोनर को चेहरे पर लगाएं.
- इसे 10-15 मिनट तक रहने दें और इसके बाद हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं.
- आप इसे दिन में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस टोनर से मिलने वाले फायदे
- यह स्किन को टाइट महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे पोर्स कम नजर आ सकते हैं.
- यह ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
- गुलाब जल और चावल का पानी का पानी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है.
- गर्मियों में यह टोनर स्किन को शांत और फ्रेश महसूस कर सकता है, जिससे सुकून मिलता है.
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
- अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो एक बार अपने डॉक्टर से बात करें.
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
- ओपन पोर्स को पूरी तरह बंद करना आसान नहीं है, लेकिन सही देखभाल से इन्हें कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- चटनी बनाते वक्त खराब हो गया मिक्सर? जानिए बिना मिक्सर के चटनी कैसे बनाई जा सकती है
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines