---विज्ञापन---

Cooking Oil: खाने का सबसे खराब तेल कौन सा है? शेफ पंकज ने बताया किन ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

Cooking Oil: खाना बनाते वक्त सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि हेल्दी कुकिंग ऑयल पर भी ध्यान देना जरूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि खराब तेल में तैयार किया गया खाना नुकसानदायक हो सकता है. बेहतर होगा कि खराब क्वालिटी के इन तेल को किचन से बाहर निकाल दें.

---विज्ञापन---

खाना बनाते समय हम अक्सर सब्जियों, मसालों और स्वाद पर तो पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन कुकिंग ऑयल की क्वालिटी को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि तेल हमारी रोजाना की डाइट का अहम हिस्सा है और इसका ज्यादा या गलत तरीके से इस्तेमाल सेहत पर असर डाल सकता है. कुछ तेल में अनहेल्दी फैट ज्यादा होता है और अगर उन्हें बार-बार गर्म किया जाए तो काफी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन से तेल का इस्तेमाल कम करना चाहिए और खाना पकाने के लिए सही तेल कैसे चुनें. हम आपके साथ मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के बताए गए कुछ ऐसे तेल के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सेहतमंद बताया जाता है, लेकिन असल में हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक हैं.

इसे भी पढ़ें- मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता

---विज्ञापन---

सबसे खराब माने जाते हैं हाइड्रोजेनेटेड ऑयल

सबसे ज्यादा खराब हाइड्रोजेनेटेड ऑयल माना जाता है. इनसे इंडस्ट्रियल ट्रांस फैट बनता है, जिसका शरीर को कोई फायदा नहीं मिलता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ज्यादा ट्रांस फैट खाने से कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए इन ऑयल से खुद को दूर रखना चाहिए.

किन ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए | Which Oil Is Bad For Health

पाम ऑयल का इस्तेमाल न करें

यह तेल मार्केट में सबसे ज्यादा मिलता है, जिसे पैकेट वाली चीजें फ्राई की जाती हैं. इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो फैट नसों में जमा होकर दिल को इफेक्ट करने का काम करता है. इसलिए यह बहुत ही सस्ता होता है, जिसे ज्यादातर लोग खरीदतकर इस्तेमाल करते हैं.

वेजिटेबल ऑयल न करें इस्तेमाल

वेजिटेबल ऑयल सुनने में हेल्दी लग सकता है, लेकिन इसे कई सस्ते और रिफाइंड तेल को मिलाकर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए केमिकल्स और टेप्रेचर की जरूरत होती है, जिससे अनहेल्दी तत्व पनपने लगते हैं. यह तेल शरीर में सूजन पैदा करता है, जो कई गंभीर बीमारियों की जड़ है. इसलिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल न करें.

---विज्ञापन---

कॉर्न ऑयल न करें यूज

अब आप सोच रहे होंगे कि मक्का तो हेल्दी होता है तो इसका तेल भी फायदेमंद होगा. मगर ऐसा नहीं है क्योंकि कॉर्न ऑयल निकालने के लिए इसे अनहेल्दी तरीके से गुजरना पड़ता है. इस दौरान ओमेगा 6 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे हेल्द को नुकसान पहुंचता है.

राइस ब्रान ऑयल

राइस ब्रान ऑयल को चावल की भूसी से निकाला जाता है. इसे बनाने के लिए सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें हेक्सेन भी शामिल है. हालांकि, तेलों की प्रोसेसिंग के दौरान सॉल्वेंट को हटाया जाता है, लेकिन इसका सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- भगवान शिव को प्रिय है अपराजिता का फूल, सावन में ऐसे लगाएं पौधा

First published on: Aug 07, 2026 02:26 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola