मिलावटी दूध और शुद्ध दूध की पहचान कैसे करें? FSSAI से जानिए मिल्क में पानी, डिटर्जेंट और स्टार्च का कैसे चलेगा पता

How To Identify Fake Milk: मिलावटी दूध स्वाद में तो बुरा होता ही है, इसे रोजाना पिया जाए तो सेहत को भी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह असली और मिलावटी दूध की पहचान हो सकती है.

MILK TEST

कैसे पता करें दूध शुद्ध है या नहीं?

Pure Vs Adulterated Milk: जमाना बदलने के साथ ही दूध में मिलावट के तरीके भी बदल गए हैं. अब ना सिर्फ दूध में पानी की मिलावट की जाती है बल्कि स्टार्च और डिटर्जेंट के साथ ही तेल वगैरह भी उसमें डाले जाते हैं. बाजार में सिंथेटिक दूध का पकड़े जाना भी अक्सर ही खबरों में सुनने को मिल जाता है. सिंथेटिक दूध की बात करें तो इसमें पाल्म ऑल तक डाला जाता है, वहीं शैंपू, डिटर्जेंट और सफेद पाउडर की मिलावट की जाती है ताकि दूध की मात्रा बढ़ाई जा सके. ऐसे में यहां जानिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनुसार किस तरह आप घर पर कुछ आसान से टेस्ट करके असली और नकली दूध (Nakli Doodh Test) की पहचान कर सकते हैं. 1-2 मिनट की यह जांच दूध की मिलावट बता देगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे पहचानें दूध में मिलावट हुई है या नहीं

दूध में पानी की मिलावट की जांच

दूध में पानी की मिलावट हुई है या नहीं यह जानने के लिए किसी साफ और स्लाटिंग सतह यानी दीवार या कांच की प्लेट को खड़ा करके उसपर दूध की 1 बूंद डालें. अगर दूध धीरे-धीरे नीचे गिर रहा है और अपने पीछे सफेद निशान छोड़ रहा है तो यह दूध असली है. अगर दूध की बूंद सतह पर डालते ही तुरंत नीचे आ जाती है और अपने पीछे सफेद निशान भी नहीं छोड़ रही है तो यह दूध पानी (Water In Milk) मिलाकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

दूध में स्टार्च की जांच

दूध या दूध से बनी चीजों जैसे खोया, छेना और पनीर में स्टार्च की जांच करने के लिए 2-3 ml सैंपल को 5ml पानी के साथ उबाल लें. अब इसे ठंडा करके इसमें आयोडीन का टिंचर डाल दें. अगर सैंपल पर नीले रंग की परत दिखने लगे तो इसमें स्टार्च की मिलावट हुई है. दूध की जांच करने के लिए इसे पानी में उबाले बिना ही आयोडीन टिंचर डालकर टेस्ट किया जा सकता है, छेना और पनीर को पानी में उबालने की जरूरत होती है.

विज्ञापन

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की जांच

इस टेस्ट को करने के लिए आपको 5 से 10ml दूध लेकर उसमें बराबर मात्रा में पानी मिला लें. अब इस दूध को अच्छे से हिलाएं. अगर दूध में डिटर्जेंट की मिलावट होगी तो यह इसपर झागदार और गाढ़ी परत दिखने लगेगी. अगर दूध शुद्ध होगा तो इसपर झाग की बहुत पतली सी लेयर नजर आएगी.

विज्ञापन

रोजाना मिलावटी दूध पीने पर क्या होता है

  • हर दिन ही अगर मिलावटी दूध पिया जाए तो इससे पेट की दिक्कतें हो सकती हैं. पेट में दर्द होने लगता है, इरिटेशन हो सकती है या उल्टी की नौबत आ सकती है.
  • दूध में स्टार्च की अत्यधिक मिलावट की गई हो तो इससे दस्त लग सकते हैं.
  • दूध में हाई अल्कलाइन न्यूट्रिलाइजर्स के कारण मुंह में जलन, गले में जलन या पेट की अंदरूनी परत में जलन हो सकती है.
  • दूध की मिलावट (Adulterated Milk) किडनी, लिवर और दिल की सेहत को भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर खराब कर सकती है.
  • बच्चों को अगर रोजाना मिलावटी दूध पिलाया जाए तो वे कुपोषण का शिकार हो सकते हैं और उनकी सामान्य वृद्धि रुक सकती है.

यह भी पढ़ें- बासी होने के बाद और भी लाजवाब लगती हैं ये 5 भारतीय डिशेज, टेस्ट करके आप भी हो जाएंगे फैन

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ