✕
  • होम
  • लेटेस्ट न्यूज
  • IPL 2026
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
    • क्रिकेट
    • WWE
    • अन्य खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
    • ऑटो
    • बिजनेस
    • एंटरटेनमेंट
    • देश
    • लाइफस्टाइल
    • खेल
    • गैजेट्स
    • दुनिया
    • Religion
    • Knowledge
    • Science
  • बिजनेस
    • Utility
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल एंड टूरिज्म
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • मुंबई
  • ऑटो
  • ज्योतिष
  • More
    • वीडियो
    • ट्रेंडिंग
    • भारत एक सोच
    • Explainer
    • शिक्षा
    • Upcoming Elections
  • लेटेस्ट न्यूज
  • Live TV
  • IPL 2026
  • देश
  • प्रदेश
  • दुनिया
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • Photos
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • वीडियो
  • Upcoming Elections
  • Assembly Election 2026
TrendingAssembly Elections 2026IPL 2026Iran Israel War

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / लाइफस्टाइल / Walking Benefits: 10 मिनट या 45 मिनट? कितनी देर चलना ज्यादा फायदेमंद और किससे होगा वजन कम; जानिए

Walking Benefits: 10 मिनट या 45 मिनट? कितनी देर चलना ज्यादा फायदेमंद और किससे होगा वजन कम; जानिए

Walking Benefits: अगर आप शारीरिक रूप से हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपके लिए 10 मिनट की जॉगिंग या 45 मिनट पैदल चलना कौन-सा ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

Walking Benefits
Edited By: Shivani Jha | Updated: Nov 21, 2024 15:54

---विज्ञापन---

Walking Benefits: आज के समय में शारीरिक और मानसिक रूप से हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए कई तरह से एक्सरसाइज हैं, लेकिन सबसे आसान तरीका है जॉगिंग और वॉकिंग करना। जिसे आप अपने बिजी शेड्यूल के बीच में भी कर सकते हैं। हम ज्यादातर केवल कुछ ही मिनटों की कसरत कर पाते हैं, चाहे वह कितनी भी सुलभ और सुविधाजनक क्यों न हो। लेकिन फिर भी  कैलोरी बर्न  नहीं हो पाती है। पर कुछ मिनट पैदल चल लेने भर से हम फिट रह सकते हैं। आइए जानते हैं 10 मिनट का जॉगिंग करना या  45 मिनट पैदल चलना कौन-सा बेहतर होता है? 10 मिनट की जॉगिंग के फायदे जॉगिंग एक जल्दी खत्म होने वाला वर्कआउट है, जो व्यस्त शेड्यूल में हो सकता है। सिर्फ 10 मिनट के लिए भी एक ही जगह पर जॉगिंग करने से, कोई व्यक्ति अपने कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को काफ़ी हद तक बेहतर बना सकता है। यह एक नॉन-स्टॉप मोशन वर्कआउट है, जो हृदय गति को तेज करता  से है और ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाता है। यह शरीर के अधिकांश हिस्सों जैसे कि पिंडली की मांसपेशियों और जांघों के साथ-साथ कोर को भी एक्टिव बनाता है। 10 मिनट के वर्कआउट से लगभग 80 से 120 कैलोरी को कम किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट 45 मिनट पैदल चलने के फायदे अगर आप 45 मिनट तक पैदल चलते हैं, तो ये लगभग 150-200 कैलोरी को कम करती है। ये कार्डियो के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। जॉगिंग करने से पैदल चलना ज्यादा आसान है, जो सभी लोगों उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। पैदल चलने से बीपी कम होता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और साथ हार्ट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती है। ऐसे में अगर आप  हर रोज पैदल चलते हैं, तो आपका शरीर हेल्दी बना रहता है। दोनों में से आपके लिए कौन-सा बेहतर 1. मांसपेशियों को ढीला करने के लिए 10 मिनट की वार्म-अप वॉक से शुरुआत कर सकते है। 2. हार्ट की गति बढ़ाने के लिए 10 मिनट तक जॉगिंग करना अच्छा माना जाता है। 3. अंत में 45 मिनट तक पैदल चलने से शरीर को ठंडक मिलती है और कैलोरी बर्न होती है। 4. जो व्यक्ति हेल्दी रहना चाहता है, उसके लिए 45 मिनट फैदल चलना फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे सहनशक्ति बढ़ती है और आप खुद को मेंटली हेल्दी रख पाते हैं। ये भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, कई बीमारियां रहेंगी दूर Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।


Topics:

health tipslifestyle newsWalking Benefits

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.