Clove Water Benefits: सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Clove Water Benefits: अगर आप सोने से पहले लौंग के पानी का सेवन करते हैं, तो ये आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता है और आपको हेल्दी भी रखता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका

Clove Water Benefits

Clove Water Benefits

विज्ञापन

Clove Water Benefits: लौंग हर घर के किचन में मौजूद होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कुछ चमत्कारी गुण भी पाए जाते हैं। ये खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को भी दूर रखती है। अगर आप रात को सोने से पहले लौंग का पानी पिएंगें तो शरीर को कई बीमारियों से राहत मिलेगी। लौंग में एंटीवायरस और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इससे लिवर डिटॉक्स होता है, डाइजेशन सिस्टम मजबूत होता है, सूजन कम होती है, ब्रोंकाइटिस, बलगम, सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

लौंग वाले पानी के फायदे

1. लिवर डिटॉक्स रहता है।

विज्ञापन

2. दांत दर्द से छुटकारा मिलता है और कैविटी की समस्या कम होती है।

3. ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

4. सूजन की समस्या से राहत मिलती है और नींद बेहतर होती है।

विज्ञापन

5. ब्रोंकाइटिस की समस्या दूर रहती है।

6 सांस संबंधी समस्याएं जैसे अस्थमा  के लिए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

7. फेफड़ों से बलगम निकालने में मदद करता है।

8. याददाश्त और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन

कब पिएं लौंग वाला पानी

रात में सोने से 30 मिनट पहले लौंग का पानी पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिल सकते हैं। इससे पूरी बॉडी रिलैक्स फील करती है और अच्छी नींद आती है। इसके साथ ही शरीर फिट रहता है और ये बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

कैसे बनाएं लौंग का पानी

1. सबसे पहले चार या पांच लौंग लें।

2. लौंग को एक कप पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें।

विज्ञापन

3. उबाल समय इसे ढककर रखें, ताकि भाप बनी रहे।

4. इसके बाद एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

विज्ञापन

5. आप चाहें, तो इसे मीठा बनाने के लिए आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ