Where Is Mini Thailand: इस साल मन विदेश घूमने का था, लेकिन पीएम मोदी की अपील के बाद प्लान चेंज कर दिया है. ऐसे में दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपका सपना बहुत ही कम बजट में पूरा कर देंगे. भारत में एक ऐसी जगह जिसे मिनी थाईलैंड कहा जाता है. यहां का नीला पानी, चट्टानों के बीच बना प्राकृतिक नजारा और शांत माहौल बिल्कुल थाईलैंड जैसा फील देता है. सोशल मीडिया पर भी यह जगह तेजी से वायरल हो रही है और ट्रैवल लवर्स की फेवरेट बन चुकी है. आप यहां की बहुत कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- PM Modi 365 में से 300 दिन खाते हैं यह सफेद चीज, कहा सुपरफूड है यह देसी फूड
कहां है भारत का Mini Thailand?
यह खूबसूरत जगह है जीभी के पास स्थित है. हिमाचल प्रदेश की हरी-भरी वादियों में बसी यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां बहता साफ पानी और नदी के बीच खड़े बड़े पत्थर ऐसा दृश्य बनाते हैं कि लोग इसे देखकर थाईलैंड की याद करने लगते हैं.
क्यों कहा जाता है मिनी थाईलैंड?
इस जगह की सबसे खास बात है यहां का प्राकृतिक रिवर व्यू. नदी के बीचों-बीच खड़े बड़े पत्थर और उनके आसपास बहता साफ नीला पानी इसे बिल्कुल विदेशी लोकेशन जैसा बना देता है. कई ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर यहां की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं, जिसके बाद यह जगह काफी लोकप्रिय हो गई.
यहां पहुंचने का रास्ता क्या है?
इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए सबसे पहले आपको जीभी पहुंचना होगा. इसके बाद करीब 1 किलोमीटर का छोटा ट्रैक करना पड़ता है. यह रास्ता जंगल और नदी के किनारे से होकर गुजरता है, जो सफर को और भी रोमांचक बना देता है.
कैसे पहुंचे?
आप यहां पर जाने के लिए अपना बजट देखें और फिर रूट डिसाइड करें. आप रेल, हवाई जहाज या फिर बस का टिकट जीभी तक ले सकते हैं.
घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अगर आप यहां का असली मजा लेना चाहते हैं तो मार्च से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का समय सबसे बेहतर माना जाता है. बारिश के मौसम में यहां का रास्ता थोड़ा फिसलन भरा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- अगर रोज कब्ज रहती है तो इन 3 चीजों को जरूर करें अपनी थाली में शामिल, एक्सपर्ट ने दी सलाह
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
9 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
11 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
12 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
14 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
14 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
14 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
16 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
17 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines