अगर रोज कब्ज रहती है तो इन 3 चीजों को जरूर करें अपनी थाली में शामिल, एक्सपर्ट ने दी सलाह

Constipation Home Remedies: अगर आप भी अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए क्या खाने-पीने पर कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है. कंसल्टेंट न्यूट्रिशनिस्ट ने इन फूड्स को खाने की सलाह दी है.

What To Eat In Constipation
1 / 7
What To Eat In Constipation

Kabj Me Kya Khaye: कब्ज ऐसी कंडीशन है जिसमें मलत्याग करने में दिक्कत आती है. कब्ज में मल कड़ा हो जाता है, सख्त हो जाता है और देर तक टॉयलेट में बैठे रहने से भी पेट खाली नहीं होता है. कब्ज (Constipation) से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है. ऐसे में कब्ज में क्या खाना चाहिए यह बता रही हैं न्यूट्रिशन कंसल्टेंट नेहा सहाय. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अगर आपको रोज-रोज कब्ज की दिक्कत होती है या मल ठीक तरह से नहीं आता है तो क्या खाने पर आपको राहत मिल सकती है. यहां जानिए एक्सपर्ट के बताए फूड्स कौन से हैं.

विज्ञापन

गर्म पानी में घी

गर्म पानी में घी 2 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि कब्ज होने पर गर्म पानी में घी डालकर पीने पर फायदा मिलता है. सुबह के समय खाली पेट इस घी वाले पानी को पीना चाहिए. एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच घी डालकर इस पानी को तैयार किया जाता है.

विज्ञापन

कीवी

कीवी 3 / 7

1 से 2 कीवी रोजाना खाने पर कब्ज से राहत मिलती है. कीवी खाने का सबसे सही समय मिड डे है यानी 10 से 12 बजे के बीच इसे खाना चाहिए.

प्रून्स

प्रून्स 4 / 7

प्रून्स नेचुरल लैक्सेटिव होते हैं. इन्हें रात के समय या फिर सुबह सबसे पहले खाना चाहिए. 2 से 3 भीगे प्रून्स खाए जाएं तो फायदा मिलता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 5 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह है कि इन सभी चीजों को एकसाथ ना खाएं. नेचुरल लैक्सेटिव इफेक्ट्स के कारण अगर इन सभी का एकसाथ सेवन कर लिया जाए तो दस्त लग सकते हैं.

एक्सरसाइज से भी मिलेगी मदद

एक्सरसाइज से भी मिलेगी मदद 6 / 7

लाइफस्टाइल अगर एक्टिव ना हो तो इससे भी कब्ज की दिक्कत हो सकती है. ऐसे में रोजाना थोड़ी बहुत एक्सरसाइज या योग करने पर कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

पानी पीते रहें

पानी पीते रहें 7 / 7

शरीर में पानी की कमी कब्ज की एक बड़ी वजह बनती है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए तो कब्ज से राहत मिल सकती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन