---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

कितने टाइप के होते हैं डायबिटीज? जानिए कौन सा होता है सबसे खतरनाक

Diabetes Bimari Kya Hai Aur Kitne Type Ki Hoti Hai: आपने डायबिटीज के बारे में कई चीजे सुनी होंगे, जैसे किन लोगों को होता है, कैसे होता है क्या लक्षण हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं यह बीमारी होती क्यों है और इसके कितने प्रकार होते हैं? आइए जानते हैं कौन सा डायबिटीज सबसे खतरनाक होता है?

---खबर नीचे जारी है---

Diabetes: डायबिटीज आज के वक्त में इतनी आम समस्या होती जा रही है कि लोगों जिसे पहले सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी समझते हैं, आज वही बीमारी छोटे बच्चों में भी देखने को मिल रहा है. इसके शुरुआती लक्षण साफ दिखाई नहीं देते, जिस वजह से अख्सर लोग उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. वस वहीं से यह बीमारी शरीर पर अपना कब्जा जमाने लगती है और पूरे शरीर को अंदर से कमजोर कर देती है. हालांकि, इसके कुछ स्टेज होते हैं, जिन्हें टाइप कहा जाता है, जिसकी जानकारी होना बहुत जरूरी है. डायबिटीज के क्या लक्षण होते हैं इसके बारे में आपने बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन आइए जानते हैं आखिर यह होती क्यों हैं और इसके कितने प्रकार होते हैं.

यह भी पढ़ें: शरीर में दिख रहें हैं ये साइन तो दूर नहीं है डायबिटीज! जानिए कौन से संकेत कभी नहीं करने चाहिए इग्नोर

---खबर नीचे जारी है---

क्या है डायबिटीज? Diabetes Kya Hota Hai

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (Glucose) का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन (Insulin) नहीं बनाता या उसका सही उपयोग नहीं कर पाता है. लंबे समय तक अनियंत्रित रहने पर यह दिल, किडनी, आंखों और नसों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए इसके कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन लोगों को यह बीमारी का खतरा सबसे ज्यादा होता है? अक्सर लोग समझते हैं कि जिन के परिवार पहले किसी को डायबिटीज रहा होगा, सिर्फ उन्हें ही इस बीमारी का होगा, लेकिन ऐसा नहीं है, गलत खानपान, मोटापा, कम शारीरिक गतिविधि, तनाव आदि भी इसके प्रमुख कारण बन सकते हैं.

कितने तरह का होता है डायबिटीज?

---खबर नीचे जारी है---

अब जानते हैं आखिर डायबिचीज कितने प्राकर के होते हैं और कौन सा सबसे खतरनाक होता है? बता दें कि डायबिटीज के 3 मुख्य प्रकार होते हैं, जिनमें;

  • टाइप 1 डायबिटीज
  • टाइप 2 डायबिटीज
  • जेस्टेशनल डायबिटीज

टाइप 1 डायबिटीज: इस स्थिति में शरीर का इम्यून सिस्टम ज्यादा एक्टिव हो जाता है, जिस कारण वह पैंक्रियास की उन कोशिखाओं पर हमला कर देता है, जो इंसुलिन बनाती है. इस कारण शरीर में इंसुलिन बनाने के क्षमता कम बहुत कम हो जाती है या फिर बंद ही हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ने लगता है.

---खबर नीचे जारी है---

टाइप 2 डायबिटीज: इस स्थिति में शरीर में इंसुलिन को बनता है, लेकिन यह हार्मोन सही ढंग से काम नहीं करते है. इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने लगता है.

जेस्टेशनल डायबिटीज: अक्सर कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान होती है. इस स्थिति में शरीर ब्लड शुगर को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ जाता है. कई रिसर्च बताती है कि यह आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद सामान्य हो जाती है, लेकिन भविष्य में मां को टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

कौन सा डायबिटीज सबसे खतरनाक? Kaun Sa Diabetes Sabse Khatarnak Hota Hai

रिपोर्ट्स बताते हैं कि टाइप 1 और टाइप 1 दोनों ही खतरनाक होते हैं. लेकिन टाइप 1 को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसमें शरीर की इम्यून सिस्टम पैंक्रियास की उन कोशिकाओं को नष्ट कर देती है जो इंसुलिन बनाती हैं, इंसुलिन को बनाए रखने के लिए मरीज को जीवनभर इंसुलिन इंजेक्शन लेना पड़ता है, इसमें लापरवाही गंभीर हो सकती है. वहीं टाइप 2 भी कम नहीं है, क्योंकि यह धीरे-धीरे बढ़ती है और लंबे समय तक बिना लक्षण के रह सकती है, जिससे दिल, किडनी, आंखों और नसों पर गंभीर असर पड़ सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: दिल को सेफ रखने के लिए कौन सा तेल है फायदेमंद? कहीं आप तो नहीं यूज कर रहे गलत

यह भी पढ़ें: अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 05, 2026 12:15 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola